IND vs PAK जीत के बाद टीम इंडिया में भारी तनाव! हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान कुलदीप यादव को क्यों हड़काया? सूर्या भी दिखे सख्त, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
कैच छोड़ने की वजह से कुलदीप पर गुस्सा होते दिखे हार्दिक और सूर्या
Hardik Angry On Kuldeep: कोलंबो में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने पाकिस्तान की टीम कहीं नहीं टिकी और टीम इंडिया ने 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुई 9 भिड़ंत में यह भारत की 8वीं जीत है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने ‘सुपर-8’ स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है. हालांकि, मैदान पर एक ऐसी घटना भी हुई जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी. मैच भले ही भारतीय टीम ने आसानी से जीत लिया हो लेकिन टीम के अंदर कुछ खटपट देखने को मिली है. वो भी बीच मैदान में अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बीच मैदान में ऐसा क्या हुआ? पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या इतने गुस्से में क्यों दिखे और उन्होंने बीच मैदान में कुलदीप यादव को डांटा। आइए इसके पीछे की मुख्य वजह जानते हैं.
दरअसल, कुलदीप यादव ने पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 18वें ओवर में फील्डिंग में एक बड़ी गलती की. इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने शाहीन अफरीदी का आसान कैच छोड़ा और पाकिस्तान के लिए एक छक्का भी खाया. हार्दिक अपनी कोशिशों से खुश नहीं दिखे. उसी ओवर में उन्होंने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड करके पाकिस्तान को ऑल-आउट जीत दिलाई. जब सभी भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए उनके आस-पास जमा हो गए, तो हार्दिक स्पिनर कुलदीप यादव पर गुस्सा हो गए और उन्हें अपशब्द भी कहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें शांत किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब हार्दिक काफी गुस्से में थे और कुलदीप को कुछ समझाते हुए इशारा कर रहे थे. पास खड़े तिलक वर्मा के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी, जबकि रिंकू सिंह ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की. इसके बाद जब कुलदीप कप्तान सूर्या के पास पहुंचे, तो उन्होंने भी कुलदीप को काफी कड़े लहजे में कुछ कहा, जिससे टीम के भीतर मनमुटाव की खबरें तेज हो गईं.
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ, टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं है. भारत ने पहले USA, फिर नामीबिया और फिर पाकिस्तान को हराया। भारत का अगला और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.
Yo Yo Honey Singh Mumbai Concert: मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर शनिवार को रैपर-सिंगर हनी…
Nalanda Sheetla Mata Mandir: हर मंगलवार को नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा करने के…
Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…
एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…
Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम…
Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…