<

अहमदाबाद का मैदान बना डांस फ्लोर! हार्दिक पांड्या-ईशान किशन ने किया गरबा-भांगड़ा, माहिका और अदिति हुईं फिदा

Video: हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर जमकर जश्न मनाया. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के सामने धमाकेदार डांस किया. देखें वीडियो...

Hardik Pandya-Ishan Kishan Dance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर सेलिब्रेशन किया. भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए. इस बीच भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और बल्लेबाज ईशान किशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या और ईशान किशन वर्ल्ड कप जीत के बाद खुशी से डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हार्दिक-ईशान के धमाकेदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

हार्दिक-ईशान ने किया भांगड़ा

ICC द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) और हार्दिक पांड्या हाथ में तिरंगा लेकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या गुजरात से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में गुजरात की धरती पर विश्व कप जीतने के बाद सेलिब्रेशन करने के लिए हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ गरबा स्टाइल में डांस किया. दोनों स्टार खिलाड़ियों ने गरबा और भांगड़ा को मिक्स करके अनोखा डांस किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हार्दिक और ईशान का तिरंगे के साथ अपने डांस से स्टेडियम को डांस फ्लोर में बदल दिया था.

दोनों की गर्लफ्रेंड्स ने भी मनाया जश्न

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के जश्न में उन दोनों की पार्टनर्स भी मैदान में मौजूद रहीं. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इस खास लम्हे को करीब से अपने फोन में कैद किया. वहीं, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी वहां पर ईशान को चीयर करते दिखाई दीं. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपनी पार्टनर के सामने खुशी का जश्न मनाना दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद यादगार पल रहा.

फाइनल में ईशान ने मचाई धूम

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की जीत में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या का अहम रोल रहा. ईशान ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली. साथ ही फील्डिंग के दौरान मैदान में कई शानदार कैच भी पकड़े. वहीं, हार्दिक पांड्या ने बल्ले से 18 रन बनाए, जबकि गेंद से 1 विकेट भी चटकाया. हार्दिक पांड्या और ईशान किशन काफी अच्छे दोस्त हैं. मैदान के अंदर और बाहर उन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Great Salt Lake Discovery: खारे झील के नीचे मीठे पानी का खजाना! वैज्ञानिकों की खोज ने सबको चौंकाया

Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…

Last Updated: March 29, 2026 23:28:50 IST

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…

Last Updated: March 29, 2026 23:14:05 IST

Launda Naach Video: चैता के रंग में रंगे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ ‘लौंडा नाच’, किसके कहने पर सजी महफिल

पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…

Last Updated: March 29, 2026 23:00:38 IST

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST