Harmanpreet Kaur Catch Video: हरमनप्रीत कौर का हवा में उड़कर बैकफ्लिप कैच लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग उनकी फील्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे, लेकिन क्या यह कैच सच में असली है या AI का कमाल? जानिए इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई.
हरमनप्रीत कौर के बैकफ्लिप कैच ने इंटरनेट पर लगाई आग, लेकिन सच जानकर उड़ जाएंगे होश!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हवा में फ्लिप करते हुए एक बेहद खतरनाक कैच पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और लोग हरमनप्रीत की फिटनेस और फील्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि यह वीडियो न तो हरमनप्रीत कौर का है और न ही किसी महिला क्रिकेटर का… तो? आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
इंटरनेट पर तहलका मचा रहा यह वीडियो किसी असली क्रिकेट मैच का नहीं है. असलियत यह है कि इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. असली क्रिकेट के मैदान पर आज तक ऐसा कोई कैच नहीं लिया गया है.
वीडियो को AI की मदद से इतनी सफाई से तैयार किया गया है कि पहली नज़र में यह बिल्कुल असली मैच का हिस्सा लगता है. फैंस के इस पर आसानी से यकीन करने की एक बड़ी वजह हरमनप्रीत कौर की शानदार फिटनेस और मैदान पर उनकी बेहतरीन फील्डिंग की छवि भी है.
पूरी जिन्दगी में आपने ऐसा कैच न देखा होगा न देख सकेंगे ! pic.twitter.com/CtuMpzxr52
— Dr Monika Singh (@Dr_MonikaSingh_) September 10, 2026
आज के समय में ‘डीपफेक’ तकनीक के ज़रिए मशहूर हस्तियों के चेहरे और आवाज़ की हूबहू नकल करके फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं. भले ही बहुत से लोग इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए शेयर कर रहे हों, लेकिन यह तकनीक काफी खतरनाक साबित हो रही है.
इस तरह के वीडियो से इंटरनेट पर गलत जानकारी फैलती है और आम फैंस आसानी से धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. AI से बने ऐसे भ्रामक वीडियो के बढ़ते दौर में सभी सोशल मीडिया यूज़र्स को सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है.
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…