Celina Jaitly Emotional Post: एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे आर्थर. मम्मी तुमसे बहुत प्यार करती हैं. काश मैं आज तुम्हें गले लगा पाती और तुम्हारी पसंदीदा पानी पूरी बना पाती.
बेटे आर्थर के जन्मदिन पर छलका सेलिना जेटली का दर्द
Celina Jaitly Emotional Post: एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने गुरुवार को अपने बेटे आर्थर को जन्मदिन की बधाई दी. अपने बेटे को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि आज भले ही उन्हें उसकी याद आ रही है, लेकिन वह हर दिन अपने तीनों बच्चों से मिलने के लिए तरसती हैं.सेलिना जेटली के तीन बेटे हैं, विंस्टन, विराज और आर्थर. विंस्टन हाग और विराज हाग जुड़वां थे. आर्थर हाग और शमशेर हाग जुड़वां थे, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही 2017 में दिल की बीमारी से शमशेर की मौत हो गई.
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे आर्थर. मम्मी तुमसे बहुत प्यार करती हैं. काश मैं आज तुम्हें गले लगा पाती और तुम्हारी पसंदीदा पानी पूरी बना पाती. मैं ये फोटो उस प्यार को याद करने के लिए शेयर कर रही हूं जिसके साथ तुम इस दुनिया में आए थे.”एक्ट्रेस ने लिखा, “जब से तुम और तुम्हारा भाई पैदा हुए हो, मुझे सबसे ज़्यादा खुशी दिन-रात तुम्हारे साथ समय बिताने और तुम्हारी देखभाल करने में मिली है. अर्थू, जब तुम बहुत छोटे थे, तो तुमसे दूर रहना मेरे लिए बहुत मुश्किल था. मैं तुम्हारी नानी की देखभाल करने गई थी, जो कैंसर के आखिरी स्टेज में थीं. मैंने तुम्हें कभी नहीं छोड़ा, मेरे बच्चे. मेरा प्यार हर पल तुम्हारे साथ था. मुझे याद है, तुम्हारे दादाजी के अंतिम संस्कार में, जब तुम और शमशेर अभी भी मेरे पेट में थे, मैं अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रही थी.
मैं बस तुम्हें सुरक्षित रखना चाहती थी. मेरे पास तुम्हारी वो सारी यादें हैं जब तुम मेरे बगल में आराम से सो रहे थे, मेरे बाल पकड़े हुए थे, और 11 अक्टूबर, 2025 को ऑस्ट्रिया छोड़ रहे थे.”
एक्ट्रेस ने बताया कि अपने बच्चों की देखभाल करना उनकी ज़िंदगी के सबसे कीमती पलों में से एक है. उन्होंने लिखा, “मैं तुम्हारे पापा को हर दिन लिखती हूँ, उनसे कहती हूँ कि मुझे तुम तीनों से बात करने दो, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिलता. मैं तुम्हारी आवाज़ें सुनने के लिए तरसती हूँ, यह जानने के लिए कि तुम्हारा दिन कैसा रहा. यह बड़ों पर है कि वे मिलकर इसका हल निकालें. तुम्हें कुछ भी ठीक करने की ज़रूरत नहीं है, मेरे बच्चों.”
एक्ट्रेस का कहना है कि विंस्टन और विराज आर्थर (सेलिना जेटली के बच्चे) उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशियाँ हैं. उन्होंने लिखा, “तुम्हारी माँ होना मेरे लिए किसी भी शोहरत या कामयाबी से ज़्यादा ज़रूरी है. मैं कभी यह दूरी नहीं चाहती थी. मैंने कई सालों तक हम सबको साथ रखने की बहुत कोशिश की. यह तुम्हारी गलती नहीं है. तुम्हें कभी भी मम्मी और पापा में से किसी एक को चुनना नहीं पड़ेगा. तुम्हें अपने माता-पिता से खुलकर प्यार करने का पूरा हक़ है.”
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “तुम बस एक बार कह दो, मैं भाग कर तुम तीनों के पास आ जाऊंगी. मुझे उम्मीद है कि आज तुम अपने भाई शमशेर की कब्र पर जाओगे, जैसे हम हमेशा जाते थे और याद रखोगे कि वो हमेशा तुम्हारा ख्याल रख रहा है. मैं मां बगलामुखी से प्रार्थना करती हूं कि वो तुम्हें आशीर्वाद दें. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे आर्थु. मम्मी तुमसे, विंस्टन और विराज से चांद तक और उससे भी ज्यादा प्यार करती है. ये प्यार हमेशा तुम्हारा है.”
Meta Fined: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को प्राइवेसी से जुड़े मामले…
Pawan Singh Bhojpuri Film Offers: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल सीजन…
Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले…
पहली छमाही में राजस्व 3.3% बढ़कर ₹714.2 करोड़; सितंबर तिमाही में मजबूत रिकवरी दर्ज अहमदाबाद:…
Prohibition in Lucknow: विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर लखनऊ में 23 अक्टूबर को…
Nazia Ilahi Sanatan Dharma: सुप्रीम कोर्ट की वकील और BJP नेता नाजिया इलाही खान ने…