Pak vs Nam: 18 फरवरी को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा. अगर इस मुकाबले में नामीबिया जीत हासिल करता है, तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा. समझें पूरा समीकरण...
पाकिस्तान पर मंडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा.
Pak vs Nam: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने में ही सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए रेस कर रही हैं. भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी टीमों ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 15 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी लीग स्टेज मैच हार जाता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है. फिलहाल पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. पाकिस्तान को 3 मैचों में 2 जीत मिली है, जबकि एक हार का सामना करना पड़ा है. अब पाकिस्तान की टीम का अगला मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला है. अगर नामीबिया इस मुकाबले में कोई उलटफेर कर देती है, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर जाएगा. नीचे समझें पूरा गणित…
दरअसल, ग्रुप-ए में भारतीय टीम ने 3 मैचों में लगातार 3 जीत के साथ पहले पायदान पर है. वहीं, अमेरिका (USA) दूसरे नंबर पर मौजूद है, जिसने 4 मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं और 2 हार का सामना किया है. इसी के साथ यूएसए के खाते में 4 प्वाइंट हैं. वहीं, पाकिस्तान के खाते में भी 4 प्वाइंट हैं. पाकिस्तान ने 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है, जबकि एक में हार का सामना किया है. हालांकि पाक का नेट रन रेट (NRR) अमेरिकी की तुलना में काफी कम है, जिसके चलते वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. ऐसे में अगर पाकिस्तान अपना चौथा और आखिरी लीग मैच हार जाती है, तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा. बता दें कि पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, पाकिस्तान ने अपने शुरुआती 2 मैचों में नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त दी. उसके बाद भारत के खिलाफ हार का सामना किया. वहीं, नामीबिया की टीम अभी तक 3 मैच खेल चुकी है, लेकिन 1 भी जीत हासिल नहीं कर पाई. हालांकि नामीबिया ने अपने सभी मैच भारत में ही खेले हैं. अब नामीबिया और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए नामीबिया श्रीलंका जाएगा. कोलंबो के मैदान पर स्पिन फ्रेंडली पिच मिलेगी, जिससे नामीबिया के गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. नामीबिया ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश की थी. ऐसे में नामीबिया अपने अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सकती है. बता दें कि पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अभी तक सिर्फ 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी. अब ये दोनों टीमें विश्व कप के बड़े मंच पर एक-दूसरे का सामना करेंगी.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…