<
Categories: खेल

Ind vs SA: वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पर एक्शन, ICC ने लगाया जुर्माना; जानें वजह

Ind vs SA: ICC ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट को लेकर भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया है. उस मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

ICC Fined Team India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ क्रिकेट (ICC) ने टीम इंडिया पर एक्शन लिया है. रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है. उस मैच में भारतीय को साउथ अफ्रीका से 4 रनों से हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी. हालांकि तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली.

वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया. इसके बाद रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की. फिर विशाखापत्तनम में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. 9 दिसंबर से भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. इससे एक दिन पहले आईसीसी ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाने की जानकारी दी.

क्यों लगाया गया जुर्माना?

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य रिची रिचर्डसन ने टीम इंडिया यह सजा सुनाई. इसकी वजह थी कि भारतीय टीम ने दूसरे वनडे के दौरान निर्धारित समय में 2 ओवर कम फेंके थे. आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह कार्रवाई करी गई है. यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर-रेट के उल्लंघन से संबंधित है. 

क्या है स्लो ओवर रेट का नियम?

स्लो ओवर रेट के नियमों के अनुसार, भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है. इन नियमों के अनुसार, निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं करने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है. दूसरे वनडे में भारत ने तय समय सीमा में 2 ओवर कम फेंके. ऐसे में भारतीय टीम पर 10 फीसदी फाइन लगा. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है. ऐसे में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं हुई.

रायपुर वनडे में हारी थी टीम इंडिया

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की. रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया, उसमें भारतीय टीम को हार मिली थी. रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 102 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रनों की पारी खेली थी. इसकी मदद से टीम इंडिया ने 359 रनों की बड़ा स्कोर रखा था. हालांकि रायपुर स्टेडियम में ओस की अहम भूमिका रही, जिसकी वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजों की ज्यादा मदद मिली. साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य की पीछा करते हुए 49.2 में 362 रन बनाकर भारत को हराया. इसके बाद निर्णायक वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज जीत ली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST