<
Categories: बिहार

ओवैसी के विधायक के ‘गुरु’ निकले नीतीश कुमार, क्या  BJP से बड़ी पार्टी बनेगी JDU? फॉर्मूला भी हो गया तैयार

Bihar political tweets: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू एक बार फिर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. इसका फॉर्मूला भी मिल गया है.

Bihar political tweets: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) ने बंपर जीत हासिल की. 243 विधानसभा सीटों में से NDA ने 202 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया. भारतीय जनता पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 89 सीटें मिलीं, जबकि जदयू का खाते में 85 सीटें आईं. वहीं, महागठबंधन के प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल को 25, एलजेपी (राम विलास) 19 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की. पहली बार बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP जल्द ही विधायकों के लिहाज से दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है. इस स्टोरी में बताएंगे क्या है JDU का फॉर्मूला जिससे उसके कम से कम 5 विधायक बढ़ जाएंगे. 

AIMIM को मिली हैं 6 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 घोषित होने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि 6 सीटें जीतने वाले ओवैसी की पार्टी AIMIM (Asaduddin Owaisi AIMIM) टूटेगी. इसको अब बल भी मिलने लगा है. AIMIM के विधायक मो. मुर्शीद आलम ने अपने ताजा बयान से बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि AIMIM के विधायक मो. मुर्शीद आलम ने CM नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदें पढ़ें हैं. ऐसे में सीएम नीतीश की तारीफ बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक बार फिर से बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी टूटने वाली है. इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में AIMIM के विधायक टूटकर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो चुके हैं. अब एक बार फिर AIMIM के टूटने का खतरा मंडरा रहा है.

नीतीश कुमार को बताया राजनीतिक गुरु

पटना में पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नवनिर्वाचित विधायक मो. मुर्शीद आलम ने दिल खोलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार उनके राजनीतिक गुरु हैं. उन्होंने कहा कि वो ही मुझे राजनीति में लाने वाले हैं. मुर्शीद आलम ने कहा कि वह सीएम नीतीश कुमार के योगदान को कभी नहीं भूल सकता हैं. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 85 सीटें जीतकर विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से दूसरे नंबर पर है, जबकि 89 सीटों के साथ सहयोगी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.  ऐसे में अगर AIMIM के विधायक टूटे और नीतीश के पाले में आए तो JDU बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी. 

नहीं भूल सकता नीतीश कुमार एहसान

मुर्शीद आलम ने सीएम की तारीफ करने के साथ ही यह भी कहा कि नीतीश कुमार के एहसान को नहीं भूल सकता हैं. वह एहसान फरामोश नहीं हैं. उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में नीतीश कुमार ने ही उन्हें जेडीयू में शामिल कराया था. अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. मुर्शीद आलम अपने नए आवास की समस्या को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं. बताया जा रहा है कि जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम ने जोकीहाट में दो नए महाविद्यालय और जोकीहाट में एक अतिरिक्त ब्लॉक (अंचल) की स्वीकृति की मांग की गई है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर! धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इयोन मॉर्गन से 20 करोड़ की डील पर फंसा पेंच

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. स्टीफन…

Last Updated: September 10, 2026 00:06:09 IST

ESIC कार्ड को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, नहीं तो रुक सकता है लाभ! घर बैठे जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

ESIC Pehchan Card Aadhaar Linking: क्या आपका ESIC कार्ड आधार से लिंक है? श्रम मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 23:41:19 IST

Duleep Trophy Final 2026: मैच ड्रॉ हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? BCCI के इस नियम ने तय कर दिया चैंपियन

East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने…

Last Updated: September 9, 2026 23:34:19 IST

Sahara India Refund: सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू हुआ रिफंड पोर्टल, ऐसे पाएं फंसा पैसा

Sahara India Refund CRCS Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सहकारिता मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 22:29:53 IST

Anurag Kashyap: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, फिर भी नहीं मानी हार, गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 54 साल के हो…

Last Updated: September 9, 2026 22:16:06 IST

IND vs AFG Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मचाएंगे गदर! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…

Last Updated: September 9, 2026 19:53:01 IST