<

ICC Test Rankings: ट्रैविस हेड से छिना नंबर-1 का ताज, पैट कमिंस को दोहरा झटका; टॉप-10 में दो भारतीय

Latest ICC Test Rankings: ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! डार्विन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस और ट्रैविस हेड फिसले, जबकि हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज. जानिए बुमराह-जडेजा समेत भारतीय दिग्गजों का हाल.

Latest ICC Test Rankings: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत ने ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है. एक तरफ जहां इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दुनिया के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई खेमे को बड़ा झटका लगा है. जानिए इस हफ्ते की रैंकिंग में किसे मिला फायदा और कौन खिसक गया नीचे.

ICC ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को पुरुषों की क्रिकेट रैंकिंग जारी की. टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी है.

हैरी ब्रूक अब टेस्ट क्रिकेट में नए नंबर वन बल्लेबाज

हैरी ब्रूक अब टेस्ट क्रिकेट में नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. ट्रैविस हेड टॉप स्पॉट से सीधे चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. ब्रूक अब नंबर वन पर हैं, जो रूट दूसरे नंबर पर और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं; ये तीनों एक-एक पायदान ऊपर चढ़े हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे नौवें स्थान पर बने हुए हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी सातवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 14वें से 13वें स्थान पर आ गए हैं.

इसके अलावा, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, जिन्होंने डार्विन टेस्ट में 84 रनों की पारी खेली थी, नौ पायदान ऊपर चढ़कर टॉप 20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं; वे अब 20वें स्थान पर हैं. टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसन एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

रैंकिंग में पैट कमिंस को दोहरा झटका

रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर बने हुए हैं. इस लिस्ट के टॉप पांच में भी फेरबदल हुआ है; ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिशेल स्टार्क तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर, वाशिंगटन सुंदर और इंग्लैंड के गस एटकिंसन एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर क्रमशः 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को इस लिस्ट में भी नुकसान हुआ है, वे 5वें से 8वें स्थान पर खिसक गए हैं; असल में, उन्हें रैंकिंग में दोहरा झटका लगा है.

खासकर टेस्ट रैंकिंग में बड़े बदलाव हुए हैं. इसके अलावा, ODI और T20 में बल्लेबाज़ों, गेंदबाज़ों या टीमों की टॉप 10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टेस्ट टीमों की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है; ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारतीय टीम चौथे और बांग्लादेश नौवें स्थान पर है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lucknow Bus Accident: छठ मनाने घर जा रहे थे यात्री, 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे…

Last Updated: November 9, 2026 12:52:18 IST

Bhai Dooj 2026: भाई दूज कब है, 11 या 12 नवंबर? जानें सही तारीख, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को?…

Last Updated: November 9, 2026 12:49:48 IST

PPF या NSC: 10 लाख रुपये पर कहां बनेगा ज्यादा पैसा? ब्याज, टैक्स और मैच्योरिटी का पूरा गणित समझें

10 लाख रुपये निवेश करने के लिए PPF या NSC में कौन बेहतर है? जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 11:53:35 IST

Vedant Poly Fabs IPO की शेयर बाजार में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद 5% टूटा, निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान

Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…

Last Updated: November 9, 2026 11:12:23 IST