<
Categories: देशधर्म

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, कब बांधी जाएगी राखी, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस बार इस त्योहार को लेकर इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है. आइए जानते हैं कि 27 या 28 अगस्त, इस साल रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आपसी विश्वास का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं. हर साल सावन पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है. वजह है पूर्णिमा तिथि का 27 और 28 अगस्त तक रहना और इसी दौरान चंद्र ग्रहण का पड़ना. ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय, भद्रा और चंद्र ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी.

कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 की सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. राखी बांधने के लिए 28 अगस्त को सुबह 6:23 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा. अगर किसी कारण से इस समय राखी नहीं बांधी जा सके तो अभिजीत मुहूर्त का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह समय दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक रहेगा.

27 अगस्त को रहेगा भद्रा का साया

रक्षाबंधन पर भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता. इस साल भद्रा 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे से रात 9:32 बजे तक रहेगी. वहीं 28 अगस्त को भद्रा नहीं है, तो उस दिन ही राखी बांधी जाएगी. 

रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण

इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है. 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरेगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल उस स्थान पर मान्य माना जाता है जहां ग्रहण दिखाई देता है. भारत में चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Kon Hai Devdutt Padikkal Ki Girlfriend: कौन है देवदत्त पडिक्कल की गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया पर वायरल हैं दोनों की तस्वीरें; यहां देखें मिस्ट्री गर्ल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST