<

Imran Tahir CPL 2026: 47 की उम्र में अफ्रीकी गेंदबाज ने ढाया कहर! 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, बना डाला T20 का महा-रिकॉर्ड

Imran Tahir CPL world record: 47 की उम्र में जहां खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं, वहीं इमरान ताहिर मैदान पर गदर मचा रहे हैं. CPL 2026 में ताहिर ने सेंट लूसिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

कहते हैं कि अगर दिल में जुनून हो, तो बढ़ती उम्र भी घुटने टेक देती है. दक्षिण अफ्रीका के स्टार लेग स्पिनर इमरान ताहिर को देखकर आज पूरी दुनिया यही बात दोहरा रही है. जिस उम्र में ज्यादातर खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कहकर कमेंट्री बॉक्स या कोचिंग में नजर आते हैं, वहां यह गेंदबाज आज भी मैदान पर किसी नौजवान की तरह दौड़ता है और विरोधी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देता है.

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गयाना अमेजन वारियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. कप्तान ताहिर ने अपनी फिरकी का ऐसा मायाजाल बुना कि विरोधी टीम देखती रह गई. इस मुकाबले में उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से न सिर्फ अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट में एक ऐसा महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे तोड़ पाना अब किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.

ताहिर की फिरकी में उलझी सेंट लूसिया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम ताहिर की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी. ताहिर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट झटके. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.25 का रहा. ताहिर की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत पूरी सेंट लूसिया की टीम 18.5 ओवर में महज 119 रनों पर ढेर हो गई.

इमरान ताहिर CPL में बतौर कप्तान 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट, जबकि ड्वेन प्रिटोरियस और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया.

47 की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

47 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर ताहिर ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वह टी20 क्रिकेट (इंटरनेशनल और लीग मिलाकर) में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

उन्होंने यह कारनामा 47 साल और 166 दिन की उम्र में किया. इसके साथ ही उन्होंने कुक आइलैंड्स के गेंदबाज तोमाकांते रितावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 46 साल 299 दिन की उम्र में 5 विकेट लिए थे.

टी20 में सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  • इमरान ताहिर: 47 साल 166 दिन (2026)
  • तोमाकांते रितावा: 46 साल 299 दिन (2022)
  • इमरान ताहिर: 46 साल 148 दिन (2025)
  • इमरान ताहिर: 44 साल 323 दिन (2024)
  • प्रकाश मिश्रा: 44 साल 165 दिन (2023)

गयाना ने 4 विकेट से जीती बाजी

120 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गयाना अमेजन वारियर्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन टीम ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. गयाना के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 37 रन बनाए, जबकि क्वेंटिन सैमसन ने नाबाद 37 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…

Last Updated: October 1, 2026 13:46:02 IST

Cricket Rule Changes: अब बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा तो मिलेगा नोट-आउट! 1 अक्टूबर से लागू हुए 73 नए नियम

1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…

Last Updated: October 1, 2026 13:34:16 IST

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST