<

IND vs AFG 3rd T20I Playing 11: वैभव IN, ईशान OUT? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की संभावित XI

IND vs AFG 3rd T20I Playing 11: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 टी-20 मैच जीतने के बाद सीरीज तो अपने नाम कर ली है, लेकिन श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में एक बदलाव होने की संभावना दिख रही है. जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को आराम देकर क्या युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा? देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार को खेला जाएगा. भारत पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन अगले हफ्ते से शुरू हो रहे एशियन गेम्स से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ (रिजर्व खिलाड़ियों) को आजमाने के मूड में है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी संकेत दिए थे कि वे एशियन गेम्स से पहले उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो अब तक बेंच पर बैठे हैं. इसी रणनीति के तहत युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने की पूरी संभावना है.

वैभव को कहां किया जा सकता है फिट

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि वैभव को बल्लेबाजी क्रम में कहां फिट किया जाएगा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ही बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक विकल्प यह हो सकता है कि लगातार खेल रहे ईशान किशन को आराम दिया जाए और वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर (No. 3) पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाए.

गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनके एशियन गेम्स में खेलने पर भी संशय बना हुआ है. उनकी अनुपस्थिति में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम एशियन गेम्स से ठीक पहले अपनी टीम में बदलाव करने से बचना चाहेगी. अफगानिस्तान के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी समस्या उनका मध्यक्रम (मिडिल ऑर्डर) रहा है, जहां टीम अचानक ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है. मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज का अंत सकारात्मक अंदाज में करे और जीत के साथ एशियन गेम्स के लिए उड़ान भरे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

अफगानिस्तान: सिदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूल, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST