<

झीरम नरसंहार के आरोपियों को मिली सजा, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दिया मृत्युदंड, कांग्रेस नेता समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या

2013 में हुए झीरम नक्सल हमले के दोषियों को NIA कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा दी है. इस भीषण नरसंहार में 29 लोगों की हत्या की गई थी.

जगदलपुर: झीरम घाटी हमले के दोषियों पर चल रहे मुकदमे की आखिरी सुनवाई हो गई. NIA कोर्ट ने हमले में शामिल 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.

हालांकि, दोषी 30 दिन के अंदर फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकते हैं. बता दें कि 25 मई साल 2013 को झीरम हमले में कांग्रेस के दिग्गज नेता समेत कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे. इस हमले को लेकर NIA कोर्ट ने 10 लोगों को दोषी करार दिया था.

झीरम मामले में कांग्रेस का आरोप

5 सितंबर को जब NIA कोर्ट का इस मामले पर फैसला आया तो बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इसे अधूरा न्याय बताया था. कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्च न्यायालय की शरण में जाने की बात कही. भूपेश बघेल ने यह तक आरोप लगाया कि झीरम हमले के असली आरोपियों से पूछताछ तक नहीं हुई. 

डिप्टी सीएम ने बोले, ‘सबूत NIA को दिखाएं’

कांग्रेस के आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि जिनके जेब में झीरम के सबूत रखे हुए हैं,उन्हें मीडिया के सामने नहीं बल्कि NIA को जाकर देना चाहिए. विजय शर्मा ने कहा था कि जिन लोगों के रोल मॉडल हिडमा रहे हो और जो लोग हिडमा को लेकर अपना पक्ष रखते रहे हो वह लोग झीरम कांड का सच कहां से बाहर आने देंगे. विजय शर्मा ने कहा कि अभी भी समय नहीं बीता है अगर भूपेश बघेल के पास कोई सच है तो वह ले जाकर NIA के अधिकारियों को सौंप दें ताकि पूरा सच बाहर आ जाए.

झीरम नक्सली हमले के बारे में

25 मई 2013 को ये बर्बर हत्याकांड हुआ था. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नक्सलियों ने घात लगाकर जानलेवा हमला किया था. बस्तर के झीरम घाटी में हुए इस बर्बर नक्सली हमले ने ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया था. इस हमले में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित कुल 29 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. 

इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, बस्तर के कद्दावर नेता और सलवा जुडूम के समर्थक महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कई वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं की जान गई थी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla
Tags: Chhattisgarh

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST