<
Categories: देश

PM Modi Net Worth: न गाड़ी, न बंगला, सिर्फ इतना ग्राम है सोना… पीएम नरेंद्र मोदी के पास कितनी है संपत्ति?

PM Modi Net Worth: पीएम मोदी के पास खुद के नाम पर न कोई जमीन है और न ही कोई फ्लैट. वहीं दस्तावेज के मुताबिक उनके पास चार सोने की अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन करीब 45 ग्राम है. इनकी अनुमानित कीमत 4,58,864 रुपये बताई गई है.

PM Modi Net Worth: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 1987 में भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के सदस्य बने, इसके बाद उनके राजनीतिक करियर का आगाज हुआ. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने बीजेपी में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर सेवाएं दी हैं. 

2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले बीजेपी के लिए राष्ट्रीय सचिव और महासचिव के रूप में कार्य किया. साल 2001 से 2014 तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. इसके बाद 2014 से वो देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं.

पीएम मोदी ने कितनी की है पढ़ाई?

PM मोदी ने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने गृहनगर वडनगर में ही की. 1967 में वहीं के स्थानीय विद्यालय से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने 1978 में ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने 1987 में गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में ही मास्टर्स की डिग्री ली.

पीएम के पास कितनी है संपत्ति?

इतने साल से राजनीति में सक्रिय रहने और इतने महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बावजूद PM मोदी सादगीपूर्ण जीवनशैली में विश्वास करते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पीएम की नेटवर्थ महज 4.01 करोड़ रुपये है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 तक की उनकी घोषित नेटवर्थ 4,01,60,999 रुपये से बताई जाती है. 

इसके अलावा साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जब पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से पर्चा भरा था, तब चुनावी हलफनामे में उन्‍होंने अपनी चल-अचल संपत्ति के बारे में बताया था. उस समय पीएम मोदी ने अपनी अपनी कुल चल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये घोषित की थी, जबकि अचल संपत्ति शून्य थी.

पीएम मोदी के पास खुद के नाम पर न कोई जमीन है और न ही कोई फ्लैट. उनके पास अपनी कार तक नहीं है. हां, ज्‍वैलरी के नाम पर उनके पास सोना वगैरह है. दस्तावेज के मुताबिक उनके पास चार सोने की अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन करीब 45 ग्राम है. इनकी अनुमानित कीमत 4,58,864 रुपये बताई गई है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST