<

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कहां खेला जाएगा तीसरा T20? यहां चेक कर सारी डिटेल्स

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शाम 7 बजे नहीं, बल्कि रात 10 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड में खेला जाएगा. जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी...

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसके बाद सीरीज के दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब अगर भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करनी है, तो अगले मुकाबले में किसी भी हाल में वापसी करनी होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

वहीं, हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम 2-0 से सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. यह मुकाबला 7 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा, जो ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर होगा. इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस को अपनी रात की नींद खराब करनी होगी. दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच शाम को नहीं, बल्कि रात को शुरू होगा.

कब-कहां खेला जाएगा तीसरा टी20?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो रात 10 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर की जाएगी.

कैसा रहा दूसरा टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे. इसमें अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 49 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की पारी खेली. इसके दम पर भारत ने इंग्लैंड को 191 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी इंग्लिश टीम ने 1 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. फिर हैरी ब्रूक और जैकब बेथल ने पारी संभाली. हैरी ब्रूक 15 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, जैकब बेथल 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST