<
Categories: क्रिकेट

टेंशन में काव्या मारन, जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, वह टीम छोड़ने की कगार पर

पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स के लिए खेल पाएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में चयन होने की संभावना के चलते उन्हें बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है.

पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद इस साल द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज और द हंड्रेड का कार्यक्रम लगभग एक ही समय पर है. ऐसे में अगर अबरार का चयन वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में होता है, तो उन्हें अपने देश और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच किसी एक को चुनना पड़ सकता है. यह स्थिति सनराइजर्स लीड्स के लिए भी चिंता बढ़ाने वाली है.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अबरार अहमद को विदेशी लीग में खेलने के लिए एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे दिया है. लेकिन अगर उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह मिलती है, तो द हंड्रेड में खेलना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा. द हंड्रेड की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जुलाई से खेला जाएगा.

सनराइजर्स लीड्स ने 2.3 करोड़ रुपये में किया था शामिल

अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने करीब 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया था. इस सौदे के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फ्रेंचाइजी की मालिक काव्या मारन ने उनकी बोली का समर्थन किया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने इस फैसले की आलोचना भी की. हालांकि फ्रेंचाइजी अपने फैसले पर कायम रही.

पाकिस्तान टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के चयनकर्ता वेस्टइंडीज दौरे के लिए अबरार अहमद को मुख्य स्पिनर के रूप में टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. उनका मानना है कि कैरेबियाई परिस्थितियों में अबरार की लेग स्पिन टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. अगर उनका चयन हो जाता है, तो उन्हें देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने और सनराइजर्स लीड्स के लिए द हंड्रेड में उतरने के बीच बड़ा फैसला लेना होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST