<

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 से बाहर होगा ये खिलाड़ी, मैनचेस्टर में डुबो दी थी टीम इंडिया की नैया!

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

IND vs ENG 3rd T20I: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरे पर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. पहला टी20 मुकाबला बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत का इंतजार बढ़ गया. अब भारतीय टीम तीसरे टी20 मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला 7 जुलाई यानी मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.

इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलावों के साथ उतरेगी. दूसरे टी20 मैच में हार के सबसे बड़े गुनहगार रवि बिश्नोई को बाहर किया जा सकता है. रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी के चलते ही भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच में हार मिली थी.

रवि बिश्नोई हार के सबसे बड़े गुनहगार!

दरअसल, मैनचेस्टर में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 191 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी. इस दौरान भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया की नैया डुबो दी. रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 15 की इकॉनमी से 60 रन खर्च कर दिए. एक समय पर इंग्लैंड को जीत के लिए 24 गेंद पर 49 रनों की जरूरत थी. फिर 17वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए और 29 रन लुटा दिए. उन्होंने इस ओवर में 2 नो-बॉल भी डाली. आखिर में बिश्नोई का यह ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट बना.

कौन लेगा रवि बिश्नोई की जगह?

अगर रवि बिश्नोई तीसरे टी20 मैच से बाहर होते हैं, तो वाशिंग्टन सुंदर की किस्मत चमक सकती है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट पिच के हिसाब से युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी मौका देने पर विचार कर सकती है. प्रिंस यादव ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

कब-कहां खेला जाएगा तीसरा टी20 मैच?

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST