Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने चार महीने पहले सगाई की थी. अब आकृति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है. जिससे खबरें चल रही हैं कि दोनों की सगाई टूट चुकी हैं. देखें पोस्ट.
prithvi shaw and akriti agarwal
हाल ही में पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट से उनके रिश्ते में दरार की अफवाहें फैल रही हैं, जिनमें धोखे और गलतफहमियों की ओर इशारा किया गया है. आपको बाते दें कि अभिनेत्री आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इस साल मार्च में सगाई की थी और अपनी सगाई की खुशी के पलों को सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट में साझा किया था.
बीते रविवार को आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मुझे कई बार धोखा मिला, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा. (दिल टूटने वाला इमोजी) अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद…’ उन्होंने आगे कहा, ‘सब कुछ सच है, सारी अफवाहें सच हैं. सोशल मीडिया पर उसके बारे में जो कुछ भी आप देखते हैं.’
उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद, कई लोगों को शक हुआ कि क्या वह पृथ्वी पर धोखा देने का आरोप लगा रही थीं. उन्होंने एक और पोस्ट की. उसमें लिखा था, ‘कई लोगों ने मुझे गलत समझा.’ लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका मतलब खुद को गलत समझना था या लोगों ने उनकी पिछली पोस्ट को गलत समझा था. पृथ्वी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही आकृति ने इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया है. हालांकि, अभी तक दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं.

आकृति अग्रवाल ने भी पृथ्वी शॉ के साथ बिताए खास पलों की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर रखी हैं. मार्च में सगाई के बाद पृथ्वी शॉ ने एक पोस्ट में लिखा था, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर के प्यार तक… वह मेरी परफेक्ट इनिंग्स है!” इसके साथ उन्होंने ट्रॉफी और दिल वाले इमोजी भी लगाया था.
अप्रैल में पृथ्वी ने आकृति की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन दिया, ‘हम… अपने अंदाज में.’ वहीं, उनकी सबसे हालिया पोस्ट मई में आकृति के जन्मदिन पर की गई थी, जिसमें उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं.
यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तान्या मित्तल, ‘लोग टीआरपी के लिए मेरा नाम घसीट रहे हैं’
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…