T20 WC 2026: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री! संजू और हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाजों ने पलटा मैच. क्या अब अहमदाबाद में रचेगा इतिहास? पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड से यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया है. भारत से मिले 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 7 विकेट गंवाकर 246 पर सिमट गई. अक्षर पटेल ने दो शानदार कैच पकड़े. भारत के लिए वरुण, बुमराह, अर्शदीप और अक्षर ने एक-एक विकेट, हार्दिक ने 2 विकेट चटकाए.
भारतीय पारी की बात करें तो संजू सैमसन और शिवम दुबे की धमाकेदार पारियों और आखिर में हार्दिक पांड्या के फिनिशिंग टच की बदौलत भारत ने चल रहे T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में सात विकेट पर 253 रन बनाए और इंग्लैंड को 254 रनों का टारगेट दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रहे भारत की शुरुआत खराब रही. लेकिन फिर संजू सैमसन और ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 97 रनों की पार्टनरशिप की.
संजू 42 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43, हार्दिक ने 12 गेंदों पर 27 और तिलक ने 27 गेंदों पर 21 रन बनाए. यह T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. यह T20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा टोटल भी है. इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आज के मैच का विजेता यानी भारतीय टीम अहमदाबाद में फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
इंग्लैंड की इस करीबी जीत में जैकब बेथेल का सबसे बड़ा हाथ रहा. वह चौथे नंबर पर आए और 48 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन की तूफानी पारी खेली. विल जैक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 20 गेंदों पर 35 रन बनाए. कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. इंग्लैंड के लिए T20 वर्ल्ड कप अब खत्म हो गया है.
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड तीन बार सेमीफाइनल में भिड़े हैं. भारत ने दो मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने एक. 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टूर्नामेंट जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी. अब फिर वही हुआ है. 2022 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
आज हम आपको कुछ ऐसी एसयूवी कारों के बारे में बताएंगे, जिनमें आप अपने पालूत…
हम आपको 15 लाख से कम कीमत में आने वाली ऐसी कारों के बारे में…
Kal Ka Panchang 25 March 2026: आज 27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन है. हिंदू…
IPL 2026: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को आमने…
Bab al-Mandeb Strait: हाल ही में ईरान ने चेतावनी दी है कि वो बाब अल-मंडेब…
Ram Navami 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान…