<

IND vs NZ वनडे सीरीज का आगाज कल से, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11 होगी दिलचस्प

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. 11 जनवरी (रविवार) को पहला वनडे मुकाबला होगा, जो वडोदरा में खेला जाएगा. यह भारत की सीनियर टीम का पहला इंटरनेशनल मैच होगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इस भिड़ंत के लिए तैयार हैं. इस वनडे में भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे, जिन्हें मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. पिछले महीने रोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर बल्लेबाजी की थी.

विराट और रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना 6 दिसंबर, 2025 को आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने दुश्मन टीम के छक्के छुड़ा दिए थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी रोहित-विराट अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के बाद लंबे समय तक नीली जर्सी में नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीरीज के पहले वनडे मैच से जुड़ी हर डिटेल…

कब खेला जाएगा पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी (रविवार) को खेला जाएगा. यह मैच सीरीज की शुरुआत करेगा, जो दोनों टीमों के लिए इस साल का पहला इंटरनेशनल मैच होगा. दोनों ही टीमें सीरीज पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के मकसद से उतरेंगी.

कहां खेला जाएगा पहला वनडे?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है.

पहले वनडे मैच की टाइमिंग

पहला वनडे मैच रविवार यानी 11 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. मैच से ठीक आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस किया जाएगा.

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

किस एप पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप टीवी पर नहीं, बल्कि मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें, तो टीम इंडिया कीवी टीम से कहीं आगे है. भारत ने पिछले 5 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड को हराया है. ऐसे में टीम इंडिया इस स्ट्रीक को बनाए रखना चाहेगी.

भारत-न्यूजीलैंड की स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवन कॉनवे, डेरिल मिशेल, जैक फाउल्क्स, मिचेल हे, ग्लेन फिलिप्स, निक केली, हेनरी निकोल्स, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, जेडेन लेनोक्स, माइकल रे, विल यंग, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST