<
Categories: मनोरंजन

Hrithik Roshan Birthday: कभी हकलाहट पर बना मजाक, फिर ऋतिक रोशन को देखते ही 30 हजार लड़कियों ने भेजे शादी के प्रस्ताव; जानें अनसुने किस्से

Hrithik Roshan Interesting Facts: बॉलीवुड में जब भी परफेक्शन और स्टारडम की बात होती है, तो ऋतिक रोशन का नाम अपने आप सामने आ जाता है। 10 जनवरी को अभिनेता अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम जानेंगे, उन बातों को जब अभिनेता मुश्किल दौर में थे. जानिए कुछ रोचक पहलू.

Hrithik Roshan Birthday Special: शानदार अभिनय, जबरदस्त डांस, गहरी आंखें और प्रभावशाली पर्सनालिटी के बादशाह ऋतिक रोशन आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों  में से एक हैं. हालांकि इस सफलाते के पीछे संघर्ष, दर्द और आत्मविश्वास की एक ऐसी कहानी छिपी है, जो लाखों युवाओं को हमेशा प्रेरित करती है. एक दौर था जब डॉक्टरों ने अभिनेता को कह दिया कि ये कभी सही से बोल नहीं पाएंगे, लेकिन फिर उनकी मेहनत ने उन्हें ऐसा स्टार बनाया कि 30 हजार लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेज डाले. ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें. 

हकलाने के कारण लोग उड़ाते थे मजाक

ऋतिक रोशन को बचपन से ही हकलाने की गंभीर समस्या थी. इस डर के कारण वो स्कूल में  जब मौखिक परीक्षा होती थी, तो उसमें नहीं जाते थे, क्योंकि बच्चे उनका मजाक भी उड़ाते थे. इसे सही करने के लिए स्पीच थेरेपी ली, फिर धीरे-धीरे यह समस्या खत्म हो गई. आज हम सभी जानते हैं कि अभिनेता के बोलने का अंदाज मनोरंजन जगत में काफी शानदार है. हिंदी फिल्मों के उनके कई डायलॉग हैं, जो दर्शकों के जुबां पर हैं. 

जब डॉक्टरों ने कहा- कभी नहीं कर पाएंगे डांस

अभिनेता का शुरुआती जीवन काफी मुश्किलों से भरा रहा. करीब 19 साल की उम्र में ऋतिक रोशन को बहुत धक्का महसूस हुआ, जब डॉक्टरों ने कहा कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगे. आपको बताते  चलें कि एक्टर को स्पाइनल डिस्क हर्निएशन की समस्या हो गई थी. लेकिन अभिनेता के डांस के प्रति जुनून और निरंतर मेहनत के बाद उन्होंने इस समस्या से निजात पाई, जो लोगों के लिए प्रेरणा है. आज ये किसी से छिपा नहीं है कि बेस्ट डांसर की श्रेणी में अभिनेता का नाम शुमार है. 

जब 30 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल

ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार दिया. इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. एक शो में अभिनेता ने बताया था कि इस फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें करीब 30 हजार ने लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे थे. यह एक्टर की जबरदस्त दीवानगी को दिखाता है. आपको बताते चलें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने डबल रोल किया था और उनके साथ अमीषा पटेल इसमें मुख्य भूमिका में थी. अभिनेता के पिता राकेश रोशन द्वारा इसका निर्देशन किया गया था. इसके अलावा फिल्म को करीब 90 अवार्ड कुल मिले थे. 

100 रुपये मिली थी पहली सैलरी

अभिनेता जब छह साल के थे, तो उनके नाना जे. ओम प्रकाश ने उन्हें 100 रुपये की पहली सैलरी दी थी. यह सैलरी उन्हें 1980 में फिल्म ‘आशा’ में जीतेंद्र के साथ डांस करने के लिए मिली थी। इन पैसों से  ऋतिक रोशन ने अपने खिलौने खरीदे थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST