<
Categories: खेल

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के बाद NZ के कप्तान सैंटनर का टूटा दिल, बोले- सूर्या और उनकी टीम…

फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 255 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. फाइनल हार के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर नाराज दिखे.

नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि न्यूजीलैंड को निर्णायक मैच में निराशा हाथ लगी.  न्यूजीलैंड के सामने 255 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई.  फाइनल हार के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर नाराज दिखे.
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है. उन्होंने कहा, “हम इस टूर्नामेंट में यहां तक पहुंचे, यह अपने आप में बड़ी बात है. पूरे टूर्नामेंट में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार खिलाड़ियों ने लड़ने का जज्बा दिखाया.”

हम बेहतरीन टीम के खिलाफ खेलें

सैंटनर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, “आज हम एक बेहतरीन टीम के खिलाफ खेले और उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली. स्टेडियम में चारों तरफ भारतीय फैंस का समुद्र नजर आ रहा था. साफ था कि भारत घरेलू टीम के तौर पर खेल रहा था और उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा था.”

सूर्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू विश्व कप में खेलना काफी दबाव भरा होता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सैंटनर के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा योगदान दिया और खासकर सुपर-8 और सेमीफाइनल में टीम ने दमदार लड़ाई दिखाई. हालांकि फाइनल में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूती एक बार फिर साबित की.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST