<

IND vs PAK Asian Games Final: कब खेला जाएगा एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल? भारत-पाकिस्तान के बीच होगी गोल्ड मेडल के लिए जंग

IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला पक्का हो गया है. सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से रौंदने के बाद अब टीम इंडिया की नज़रें गोल्ड पर हैं. जानिए कब, कहां और कितने बजे शुरू होगी भारत-पाक की यह 'गोल्डन' जंग.

India vs Pakistan Final Match 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में वो हो गया है जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में मिली एकतरफा जीत के बाद अब फाइनल में महामुकाबला पक्का हो गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें सोने के तमगे पर कब्जा जमाने के लिए आमने-सामने होंगी.

दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश के साथ ही अपने लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है, लेकिन मैदान पर जंग सिर्फ और सिर्फ गोल्ड मेडल हासिल करने की होगी.

कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान फाइनल?

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल (फाइनल) मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा.

  • तारीख: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार
  • समय: भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10:00 बजे से (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
  • वेन्यू: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, आइची (जापान)

(नोट: इसी दिन सुबह 5:30 बजे से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच भी खेला जाएगा.)

दूसरे सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार जीत

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 124 रन से विशाल जीत दर्ज की. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा (7) व संजू सैमसन (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर आउट हुए.

संकट के समय ईशान किशन ने जुझारू पारी खेली और 46 गेंदों में 5 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 80 रन (स्ट्राइक रेट 173.91) की पारी खेलकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन तक पहुँचाया.

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. श्रीलंका के चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके और पूरी टीम महज 45 रन पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके.

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की जीत

इससे पहले खेले गए दिन के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर 6 विकेट से आसान जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया था. बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवरों का कर दिया गया था. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. बांग्लादेश ने तौहीद हृदय के 42 रनों की बदौलत 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सुफियान मुकीम ने 3 और अराफात मन्हास ने 2 विकेट चटकाए.

112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हसन नवाज (27) और अब्दुल समद (30) ने पारी संभाली. पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.

गोल्ड मेडल पर किसकी होगी छाप?

एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. शनिवार, 3 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, तो पूरे एशिया की नजरें इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले पर टिकी होंगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…

Last Updated: October 22, 2026 08:09:13 IST

Aaj ka Mausam 22 October: 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…

Last Updated: October 22, 2026 07:47:03 IST

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST