<
Categories: देश

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने मॉडलिंग का सपना पूरा करने के लिए अपने ही बच्चों की हत्या कर दी. उसने पानी में डुबाकर बच्चों की हत्या कर दी.

Kerala Double Murder Case: मां को अक्सर बच्चे की पहली सुरक्षित जगह माना जाता है. बच्चे के लिए मां का साथ दुनिया के किसी भी रिश्ते से ज्यादा भरोसेमंद होता है लेकिन केरल के पलक्कड़ से सामने आया एक मामला इसी भरोसे को झकझोर देता है. यहां दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में उनकी मां को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चों की जान लेने की बात स्वीकार की है.

मामला मेनोनपारा के कोझिनजामपारा इलाके का है. मंगलवार को एक किराए के मकान में पांच साल की जेनिफर जूलियट और उसके भाई रोबिन मृत मिले. शुरुआती तौर पर दोनों की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई थी. घटना के बाद बच्चों की मां निवेद्या ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चे खेलते हुए पानी से भरे टब तक पहुंच गए थे. उसके मुताबिक, वह उस समय दूसरे काम में व्यस्त थी और जब उसने बच्चों को देखा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मां की बात पर क्यों हुआ शक?

बच्चों की मौत के हालात को लेकर उनके पिता और आसपास के लोगों को महिला की कहानी पर संदेह हुआ. पुलिस ने भी मामले को सामान्य हादसा मानने के बजाय जांच शुरू कर दी. इसके बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया और महिला से पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर अपना बयान बदल दिया और बच्चों की मौत में अपनी भूमिका स्वीकार की.

आजादी और मॉडलिंग का सपना बना वजह?

जांच अधिकारियों के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर बताया कि वह अपनी जिंदगी को नए तरीके से आगे बढ़ाना चाहती थी. पुलिस का दावा है कि वह पढ़ाई के साथ मॉडलिंग को करियर बनाना चाहती थी. उसे लगता था कि बच्चों की जिम्मेदारी उसके रास्ते में बाधा बन रही है. पुलिस ने महिला का कथित कबूलनामा दर्ज किया है लेकिन जांच अभी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूत, मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे बयानों के आधार पर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Amitabh Bachchan Health Update: बिग बी की सेहत हुई खराब? अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…

Last Updated: October 22, 2026 08:28:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन ‘जेलर 2’ की कमाई में गिरावट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 582 करोड़ के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…

Last Updated: October 22, 2026 08:14:57 IST

Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…

Last Updated: October 22, 2026 08:09:13 IST

Aaj ka Mausam 22 October: 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…

Last Updated: October 22, 2026 07:47:03 IST

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST