<
Categories: खेल

IND VS SL Highlights: सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, 124 रनों से श्रीलंका को हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Ishan Kishan 80 Runs,: इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. 46 गेंदों में 173.91 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे.

IND VS SL Match Highlights: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया है. भारत ने इस मुकाबले को 124 रन से जीता. जीतने के साथ ही भारत ने फाइनल में जाने के साथ अपना मेडल पक्का कर ली है. पाकिस्तान पहले ही फाइनलिस्ट बन गई है. अब फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. जहां भारत के लिए 

मुकाबले में  श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए थे. इसके बाद अगले ही ओवर में तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए, उन्होंने 21 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को चौथा झटका 87 के स्कोर पर लगा, कप्तान ने 13 गेंदों में 13 रन बनाए.

ईशान किशन ने खेली शानदारी पारी

इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. 46 गेंदों में 173.91 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. अक्षर पटेल ने 13 गेंदों में 8, शिवम दुबे ने 9 गेंदों में 3, तिलक वर्मा ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए. भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए और जीत के लिए 170 रन का टारगेट दिया.

170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका के चार बैट्समैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, थारिंडु रथनायके, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST

UP Double Murder: शाहजहांपुर में डबल मर्डर से सनसनी, हनुमान मंदिर में दो साधुओं की हत्या, तख्त से बंधे मिले शव

UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:16:30 IST

IND vs SL: दो बिहारी पूरे श्रीलंका पर भारी! वैभव और ईशान ने मचाया गदर; अय्यर को छोड़ कोई और नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब…

Last Updated: October 1, 2026 12:14:08 IST

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST