IND VS SL Match Highlights: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया है. भारत ने इस मुकाबले को 124 रन से जीता. जीतने के साथ ही भारत ने फाइनल में जाने के साथ अपना मेडल पक्का कर ली है. पाकिस्तान पहले ही फाइनलिस्ट बन गई है. अब फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. जहां भारत के लिए
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए थे. इसके बाद अगले ही ओवर में तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए, उन्होंने 21 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को चौथा झटका 87 के स्कोर पर लगा, कप्तान ने 13 गेंदों में 13 रन बनाए.
ईशान किशन ने खेली शानदारी पारी
इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. 46 गेंदों में 173.91 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. अक्षर पटेल ने 13 गेंदों में 8, शिवम दुबे ने 9 गेंदों में 3, तिलक वर्मा ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए. भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए और जीत के लिए 170 रन का टारगेट दिया.
170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका के चार बैट्समैन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका की प्लेइंग 11: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, थारिंडु रथनायके, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ.