<

IND vs SL: दो बिहारी पूरे श्रीलंका पर भारी! वैभव और ईशान ने मचाया गदर; अय्यर को छोड़ कोई और नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब भारत के स्टार बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट गए, तब बिहार के दो युवा शेरों,ईशान किशन और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला. वैभव की निडर शुरुआत और ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद आतिशी पारी के दम पर भारत ने 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जानिए कैसे इन दोनों खिलाड़ियों ने मुश्किल वक्त में टीम को संभाला और श्रीलंका के खिलाफ गदर मचाया.

एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जहाँ संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके, वहीं बिहार के दो युवा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को संभाला और श्रीलंका के सामने 170 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा. पहले वैभव सूर्यवंशी ने एक मजबूत नींव रखी और फिर ईशान किशन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 7 विकेट पर 169 रन तक पहुँचाया. वैभव ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे.

वैभव का ये स्कोर इसलिए भी सम्मानजनक है क्योंकि जब श्रेयस, अभिषेक, संजू  जैसे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाते हैं वहां वैभव ने तेज तर्रार 38 रनों की पारी खेली है 

ईशान किशन की शानदार पारी

वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके ईशान किशन के अंतरराष्ट्रीय करियर में आज की पारी को सबसे ऊपर रखा जाएगा. अगर ईशान यह 80 रन की नाबाद पारी नहीं खेलते, तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती थी. अपनी इस पारी में ईशान ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी के 38 रन

कोहरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का एक तरफ से लगातार विकेट गिर रहा था, लेकिन वैभव दूसरे छोर पर टिके रहे. उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 4 चौके लगाए. वैभव ने पहले ही ओवर से तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया था. पिच स्पिनरों की मदद कर रही थी, फिर भी वैभव ने समझदारी से बल्लेबाजी की और बिना कोई फालतू जोखिम उठाए रन बनाए. उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार चौके मारे. इसके बाद पांचवें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर चौका, छक्का और चौका लगाकर श्रीलंकाई कप्तान को दबाव में ला दिया.

कैसे आउट हुए वैभव?

वैभव का आउट होना ठीक वैसा ही था जैसे अभिषेक शर्मा आउट हुए थे. 15 साल के वैभव बहुत निडर होकर खेल रहे थे. श्रीलंकाई कप्तान अरचिगे की गेंद टर्न हुई और वैभव चकमा खा गए. क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में चली गई, जिसे शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े फील्डर सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से थोड़ा ऊपर ही कैच कर लिया.

जीतने वाली टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इससे पहले भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को सेमीफाइनल में जगह मिली. श्रीलंका की टीम भी नेपाल के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद इसी तरह सेमीफाइनल में पहुँची थी. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर पहले ही गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) में पहुँच चुकी है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST

IND VS SL Highlights: सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, 124 रनों से श्रीलंका को हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Ishan Kishan 80 Runs,: इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार…

Last Updated: October 1, 2026 12:56:24 IST

UP Double Murder: शाहजहांपुर में डबल मर्डर से सनसनी, हनुमान मंदिर में दो साधुओं की हत्या, तख्त से बंधे मिले शव

UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:16:30 IST

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST