<
Categories: खेल

IND vs SL: अगर 5 मिनट पहले हो जाता ये काम, तो हार जाती टीम इंडिया; भारत की किस्मत देख गंभीर भी खुश

IND vs SL Galle Test: इंडिया ने पांचवें दिन श्रीलंका को ऑल आउट करके जीत पक्की कर ली. हालांकि, अगर आखिरी विकेट गिरने से पांच मिनट बाद कुछ ऐसा हुआ जो पहले हो जाता तो टीम इंडिया मैच हार जाती.

IND vs SL Galle Test: टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन से जीता. टीम इंडिया ने बैट और बॉल दोनों से दबदबा बनाया. शुभमन गिल एंड कंपनी ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंडिया और श्रीलंका के बीच यह मैच बारिश से प्रभावित रहा. बारिश ने लगभग हर दिन किसी न किसी तरह से मैच में रुकावट डाली. इंडिया ने पांचवें दिन श्रीलंका को ऑल आउट करके जीत पक्की कर ली. हालांकि, अगर आखिरी विकेट गिरने से पांच मिनट पहले बारिश हो जाती, तो टीम इंडिया मैच हार जाती.

बाल-बाल बची टीम इंडिया

गॉल टेस्ट के पांचवें दिन इंडियन स्पिनर्स ने शानदार परफॉर्म किया. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने लगातार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. इंडियन टीम ने दूसरा सेशन खत्म होने से पहले ही जीत हासिल कर ली. अगर श्रीलंकाई टीम पांच मिनट और बैटिंग करती, तो मैच ड्रॉ हो सकता था. मैच खत्म होने के करीब पांच मिनट बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे ग्राउंड स्टाफ को कवर लगाने पड़े.

बारिश काफी तेज थी और शाम तक जारी रही. अगर टीम इंडिया आखिरी विकेट लेने में देर करती, तो बारिश की वजह से मैच रुक जाता और फिर से शुरू नहीं हो पाता. ऐसे में मैच ड्रॉ हो जाता और टीम इंडिया आसान जीत हार जाती. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया लकी रही, क्योंकि मैच खत्म होने के बाद बारिश आई.

भारत का अगला मैच कब होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में हुआ मैच रोमांचक रहा. दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा. यह सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच है और टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज 2-0 से खत्म करना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST