<
Categories: खेल

IND vs SL Semifinal: नागोया में बारिश का डर, रद्द हुआ सेमीफाइनल तो बदल जाएगा पूरा खेल! जानें किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे. मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, लेकिन नागोया के मौसम और बारिश से मुकाबले पर फिर संकट मंडरा रहा है.

IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स (Asian Games 2026) का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है. भारतीय समयानुसार मैच का लाइव एक्शन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा. दोनों टीमों की नजरें फाइनल के टिकट पर हैं, लेकिन नागोया का मौसम एक बार फिर मुकाबले के रोमांच में खलल डाल सकता है. तो चलिए जानते हैं कि आज नगोया में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

क्वार्टर फाइनल में नहीं हुई थी एक भी गेंद

Asian Games 2026 के सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे. भारत को अफगानिस्तान, पाकिस्तान को हांगकांग, श्रीलंका को नेपाल और बांग्लादेश को मलेशिया के खिलाफ खेलना था. हालांकि, खराब मौसम के कारण किसी भी मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद टीमों की रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह तय हुई. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसी आधार पर अगले दौर में प्रवेश किया. लगातार बारिश के कारण नागोया में आउटफील्ड की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है.

फैंस के लिए मौसम को लेकर राहत

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर को बारिश की संभावना कम बताई गई है. हालांकि, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. लगातार बारिश के बाद सबसे बड़ी चिंता आउटफील्ड को लेकर बनी हुई है. अगर मैदान खेलने लायक रहा तो फैंस को भारत और श्रीलंका के बीच पूरा मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है. हालांकि, मौसम तेजी से बदलने की स्थिति में मैच पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें:  Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

मैच रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

अगर बारिश के कारण भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल रद्द हो जाता है, तो ICC T20 International Team Rankings के आधार पर फाइनलिस्ट तय किया जाएगा. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह मिलेगी. मौजूदा रैंकिंग में भारत श्रीलंका से ऊपर है. ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में भारत को फायदा मिल सकता है. क्वार्टर फाइनल में भी भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ इसी नियम के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली थी.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Viral Dance Video: शतक जमाते ही रोहित शर्मा ने किया अनोखा डांस, धरे के धरे रह गए गंभीर-अगरकर के सारे प्लान!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Silver Rate Today 1 Oct 2026: चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले एक बार ये लिस्ट जरूर देख लें

Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…

Last Updated: October 1, 2026 10:45:35 IST

IND VS SL: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन भी IN, तो कौन हुआ प्लेइंग-11 से बाहर, वीवीएस लक्ष्मण का प्लान देख गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…

Last Updated: October 1, 2026 10:43:18 IST

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बांग्लादेश को हराकर पाक ने एक मेडल किया पक्का

Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…

Last Updated: October 1, 2026 10:17:57 IST

The Paradise Box Office Collection: वीकडेज में गिरी कमाई, फिर भी नहीं टूटी पैराडाइज की बादशाहत; 100 करोड़ क्लब में एंट्री

The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…

Last Updated: October 1, 2026 10:07:11 IST

कौन है भारतीय पायलट Smit Machchhar? नेतन्याहू से लेकर ट्रंप ने जिसकी बहादुरी को किया सलाम; चाकूओं से हमला फिर भी 180 लोगों की बचाई जान

Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की…

Last Updated: October 1, 2026 09:55:17 IST