IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 13 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम का जल्द एलान किया जाएगा. इस दौरे पर भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का एलान?
IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में उतरेगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान करेगी. इस सीरीज में 2 खिलाड़ियों की वापसी तय मानी जा रही है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. जानें कैसी होगी भारतीय टीम की स्क्वाड…
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वापसी होने जा रही है. दरअसल, बुमराह लंबे समय से चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया था.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
Jasprit Bumrah & Ravindra Jadeja set to play in the Test series vs Sri Lanka. [Sahil Malhotra from TOI]
Test squad will be announced this week. pic.twitter.com/kAJ3m0tBqj
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 21, 2026
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से वाशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) का पत्ता कट सकता है. दरअसल, सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर दूसरे वनडे मैच में चोट लगी थी. उन्होंने हैमस्ट्रिंग की शिकायत की थी, जिसके चलते वह तीसरा वनडे नहीं खेल पाए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुंदर को टीम में मौका मिलेगा या नहीं. वहीं, हर्ष दुबे और मानव सुथार टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के भी टीम में बने रहने की उम्मीद है, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में रहेगी. वहीं, बल्लेबाजी में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है.
भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा, जो गाले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा, जो कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…