Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs SL: बुमराह-जडेजा की वापसी तय! भारतीय टेस्ट टीम का इस दिन होगा एलान, कब से खेले जाएंगे मैच?

IND vs SL: बुमराह-जडेजा की वापसी तय! भारतीय टेस्ट टीम का इस दिन होगा एलान, कब से खेले जाएंगे मैच?

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 13 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम का जल्द एलान किया जाएगा. इस दौरे पर भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी.

Written By:
Published: July 21, 2026 13:16:04 IST
Last Updated: July 21, 2026 13:16:04 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में उतरेगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान करेगी. इस सीरीज में 2 खिलाड़ियों की वापसी तय मानी जा रही है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. जानें कैसी होगी भारतीय टीम की स्क्वाड…

इन दो खिलाड़ियों की वापसी तय!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वापसी होने जा रही है. दरअसल, बुमराह लंबे समय से चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया था. 

क्या सुंदर का कटेगा पत्ता?

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से वाशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) का पत्ता कट सकता है. दरअसल, सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर दूसरे वनडे मैच में चोट लगी थी. उन्होंने हैमस्ट्रिंग की शिकायत की थी, जिसके चलते वह तीसरा वनडे नहीं खेल पाए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुंदर को टीम में मौका मिलेगा या नहीं. वहीं, हर्ष दुबे और मानव सुथार टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के भी टीम में बने रहने की उम्मीद है, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में रहेगी. वहीं, बल्लेबाजी में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है.

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा, जो गाले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा, जो कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

MORE NEWS