Live TV
Search
Home > खेल > IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा. जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-06 13:23:53

Mobile Ads 1x1

India West Indies T20 Series 2026 live Streaming: 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम अब टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत इस सीरीज के जरिए अपनी टी20 टीम को और मजबूत करना चाहेगा. टीम मैनेजमेंट की नजर बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी विकल्पों को बेहतर तरीके से आजमाने पर होगी. वहीं, वेस्टइंडीज भी हाल ही में वनडे मैच में मिली शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा.

कब और कहां होगा पहला टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • टॉस: शाम 6:30 बजे
  • मैच शुरू: शाम 7:00 बजे
  • स्थान: इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

सीरीज के बाकी मुकाबले 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

टीवी और ऑनलाइन कहां देखें?

भारत में इस टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें:   लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

भारत की टीम

भारत की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर शामिल हैं.

वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. टीम में ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

MORE NEWS