Live TV
Search
Home > क्रिकेट > लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जहां भुवी को कप्तान बनाया गया है. टीम में कुणाल पांड्या और नितिश राणा समेत आईपीएल के कई स्टार्स शामिल हैं. जानिए आखिर कौन-कौन से धाकड़ खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा बने हैं...

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

Mobile Ads 1x1

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हो गई है. उनके साथ कुणाल पांड्या और नितिश राणा जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा बने हैं, जो पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भुवी की वापसी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि उनकी यह वापसी सीनियर भारतीय टीम में नहीं, बल्कि हांगकांग सिक्सेस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हुई है.

सोमवार (5 अक्टूबर) को हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया गया है. टीम में भुवी के अलावा आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है. भले ही भुवी सीनियर टीम की ‘ब्लू जर्सी’ में नजर न आएं, लेकिन वह एक बार फिर देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.

30 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

हांगकांग सिक्सेस सीरीज की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग पूल में बांटा गया है.

  • पूल A: हांगकांग चीन, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
  • पूल B: श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड
  • पूल C: भारत, पाकिस्तान और यूएई
  • पूल D: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और ओमान

फिलहाल टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, इसलिए यह साफ नहीं है कि भारत का पहला मैच किस दिन होगा.

भुवनेश्वर का इंटरनेशनल करियर

भुवनेश्वर कुमार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 63 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 141 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट दर्ज हैं. भुवी 2022 से सीमित ओवरों की भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि टेस्ट टीम से वे 2018 में ही बाहर हो गए थे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह कभी सीनियर टीम इंडिया में दोबारा वापसी कर पाते हैं या नहीं.

हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम

भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), कुणाल पांड्या, शशांक सिंह, नितिश राणा, टी. नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी.

MORE NEWS