IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया जहाँ सीरीज़ पर कब्ज़ा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं वेस्टइंडीज वापसी के लिए पूरा जोर लगाएगी. लेकिन क्या इस महामुकाबले में बारिश विलेन बनेगी? जानिए बरसापारा की वेदर रिपोर्ट, पिच का मिज़ाज, दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट.
IND vs WI 2nd ODI Weather: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा. मैच के रोमांच के साथ-साथ मौसम को लेकर भी चर्चा बनी हुई है, क्योंकि सुबह के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
गुवाहाटी में मैच के दिन मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है. सुबह के समय हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं, जिससे मैच में थोड़ा रुकावट पैदा हो सकता है.
27 सितंबर को खेला गया पहला वनडे जीतकर भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम गुवाहाटी के इस मैदान पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती रही है और उसकी नज़र यहाँ जीत दर्ज करके सीरीज़ अपने नाम करने पर होगी.
वनडे क्रिकेट इतिहास की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 143 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 73 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा 2 मैच टाई रहे और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका.
हाल के वर्षों में भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ जीती थी. इस सीरीज़ से पहले दोनों टीमें 1 अगस्त 2023 को तरौबा में आमने-सामने हुई थीं, जहाँ भारत ने 200 रनों से बड़ी जीत दर्ज करके 2-1 से सीरीज़ जीती थी.
भारत के कप्तान शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वह सबसे तेज़ी से (मात्र 62 पारियों में) 3,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं और आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर हैं. इसके अलावा टीम में शामिल अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी भारतीय बल्लेबाजी की मुख्य रीढ़ होंगे.
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप अपनी टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 27 वनडे मैचों में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं.
बारिश की आशंका के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की कोशिश सीरीज़ पर कब्ज़ा ज़माने की होगी, वहीं वेस्टइंडीज सीरीज़ में बने रहने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…