Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे थे. उन्होंने देर रात एटीएम चोरी का प्लान बनाया, जो फेल हो गया. वे एटीएम के अंदर ही ते, तभी वहां पर पुलिसकर्मी पहुंच गए.
चोरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की, हुए गिरफ्तार
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर से चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने ATM से पैसे निकालने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन उनका प्लान शुरू होने के कुछ ही देर बाद फेल हो गया. घटना मुंडया-मारवार इलाके में स्थित यूको बैंक के ATM की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ बदमाश ATM सेंटर के अंदर चोरी करने पहुंचे. उन्होंने बाहर से शटर बंद कर दिया ताकि सड़क से किसी को अंदर चल रही गतिविधि दिखाई न दे. इसके बाद बदमाशों ने मशीन को तोड़ने के लिए जरूरी सामान निकाल लिया और ATM से कैश निकालने की कोशिश शुरू कर दी.
बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे और हाथों में दस्ताने पहने हुए थे. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहचान छिपाने और सबूत छोड़ने से बचने की तैयारी पहले से कर रखी थी. उनके पास ATM काटने के लिए मशीन और दूसरे औजार भी मौजूद थे.
ATM उखाड़ने पहुंचे बदमाशों को ATM ने ही भेजवाया जेल, हेड ऑफिस में भेजा अलर्ट और 5 मिनट में पकड़े गए चोर।
नागौर, राजस्थान। राजस्थान के नागौर जिले में ATM उखाड़ने की कोशिश कर रहे बदमाशों को पुलिस ने महज कुछ ही मिनटों में पकड़ लिया। बदमाश ATM को उखाड़कर ले जाने की कोशिश में थे, तभी…
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 29, 2026
इसी दौरान एक महिला ने संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस को सूचना दे दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से ATM का बंद शटर खोला गया. शटर ऊपर उठा, अंदर मौजूद बदमाशों को संभलने का मौका नहीं मिला और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या इनके पीछे कोई और व्यक्ति भी था.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने पुलिस के समय पर पहुंचने पर प्रतिक्रिया दी. वहीं कुछ लोगों ने बदमाशों की नाकाम कोशिश पर मजेदार कमेंट किए. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कुछ मिनट और देर से पहुंचती, तो बदमाश ATM को नुकसान पहुंचा सकते थे.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal Baby Boy: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…