<

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat Curve 5G भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी डिजाइन इसे और भी खास बनाती है. इसे अभी 20000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो लावा नया स्मार्टफोन लेकर आया है. 28 अक्तूबर को Lava Virat Curve 5G की बिक्री भी शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी डिजाइन है. इसमें बैक पर भी एक छोटी डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी और 120Hz Curved AMOLED स्क्रीन भी दी गई है. कंपनी ने इसे 3 रंगों के ऑप्शन में मुहैया कराया है.

फोन की खासियत

Lava Virat Curve 5G की खासियत की बात करें, तो इसमें एक डिस्प्ले के साथ ही इसके बैक पैनल में भी एक रियर मिनी स्क्रीन दी गई है. ये कैमरा मॉड्यूल के पास छोटा डिस्प्ले है. इसमें  समय, नोटिफिकेशन और बैटरी के बारे में जानकारी मिल सकती है. 

कैसा होगा कैमरा?

Lava Virat Curve 5G में 50 मेगापिक्सल का SONY IMX752 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन दिया गया है. कैमरे में नाइट मोड और डुअल वीडियो मोड जैसे ऑप्शन्स भी दिए गए हैं. वहीं सेल्फी, वीडियो कॉल और फ्रंट कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फ्रंट स्क्रीन पर स्क्रीन फ्लैश भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें Lava का Vayu AI भी दिया गया है. इसके जरिए AI कॉल समरी, वॉयस ट्रांसलेशन और सर्कल सर्च जैसे ऑप्शन मिलेंगे.

क्या हैं इसके फीचर्स?

  • Lava Virat Curve 5G में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 6nm MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है.
  • इसमें 6000  mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर दिया गया है.
  • फोन Android 16 पर चलता है.
  • इस स्मार्टफोन में दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है.
  • इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है.
  • MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन हुआ है.
  • स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक ऑप्शन है.
  • इस स्मार्टफोन का वजन 184 ग्राम है.

कितनी है कीमत?

भारत में Lava Virat Curve 5G को 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 23999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 16:15:34 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST