<
Categories: खेल

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गया है.

Prasidh Krishna Injury Update: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले के सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर))  को मुल्लांपुर मे खेला जाएगा. मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण  आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध छह अक्तूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं. प्रसिद्ध को दूसरे वनडे के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह पूरे मुकाबले में कुल पांच ओवर ही फेक सके. सीरीज में भारत 2-0 से आगे हैंं. दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाए थे. लेकिन भारत ने 23.3 ओवर में 8 विकेट रहते ही इस बड़े टारगेट को दर्ज कर लिया. तीसरे मुकाबले को भी जीत कर गिल की टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दूसरे वनडे के बाद प्रसिद्ध की चोट की पुष्टि की थी. कोटक ने बताया था कि प्रसिद्ध पर नजर रखी जा रही है और गुरुवार को उनकी और जांच या स्कैन होने की उम्मीद है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि उन्हें आखिरी वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है.

दूसरे मुकाबले में कैसा था प्रर्दशन?

जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स में खेल रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में प्रसिद्ध वेस्टइंडीज सीरीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाल रहे थे. दोनों ही मुकाबले में प्रसिद्ध  हाई स्कोरिंग रहे. दूसरे वनडे में पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट झटका इस दौरान उनकी इकॉनोमी 9 की रही.प्रसिद्ध के बाहर होने के बाद अब देखना होगा की उनकी जगह टीम में किसे जगह मिलेगी.

कप्तान गिल की दोहरा शतक

दूसरे मुकाबले में 406 रन के टारगेट का पीछे करते हुए भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सबसे तेड डबल वनडे सेंचुरी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वहीं पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए रोहित शर्मा मे दूसरे मुकाबले में 101 रन की शानदार शतकिय पारी खेली.  यह वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफललरन चेज था.  हालांकि भारत के गेंदबाजों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा. उन्हें सपाट पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST