Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने रिश्ते में झेली जिल्लत, मारपीट और प्यार के लिए सब सहने की कहानी बताई.
राइज एंड फॉल 2: काजल राघवानी का चौंकाने वाला खुलासा
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. एमएक्स प्लेयर का ये शो लगातार लोगों का दिल जीत रहा है. इस शो में हर दिन नए झगड़े और पर्सनल खुलासे होते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अब एक और नया खुलासा होते हुए नजर आया. भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. काजर राघवानी ने शो में अपनी डेटिंग हिस्ट्री का खुलासा किया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने रिलेशनशिप में जिल्लत झेली है. यहां तक की उनके साथ मारपीट तक की गई और वो केवल प्यार के लिए सब सहती चली गईं.
इस दौरान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, काजल राघवानी ‘राइज एंड फॉल 2’ में अनीश भगत से बातचीत करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि ‘मुझे बहुत मारा गया है, जिससे मैंने प्यार किया उसी ने ये सब किया. मैंने अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया है और मैं उसका नाम बताना भी नहीं चाहतीं. लोगों ने पहले ही जज कर लिया है, अब मुझे बताने की भी जरूरत नहीं है. मुझे पटक-पटकर मारा गया है, जमीन पर पटका गया है. यहां तक की पैरों, लातों से भी मारा गया. मेरे अभी भी बाल काफी हल्के हैं, क्योंकि उन्हें खींचा गया है. मेरे बाल इस तरह से खींचे गए, कि जब उनका ड्रामा खत्म हुआ और मैंने अपने बाल छुए, तो वह हाथ में आ गए.’
काजल राघवानी यह बताते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी चोट का दुख नहीं है, लेकिन मेरे जो बाल निकल गए हैं, उसका बहुत दुख है.’
काजल को रोता देख अनीश भगत ने उन्हें गले लगाया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि काजल की जिंदगी में कोई अच्छा इंसान जरूर आएगा. इस पर काजल ने कहा, ‘अब मुझे किसी पर भरोसा नहीं होता. मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा है.’
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने भोजपुरी के अलावा गुजराती और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. उनके फेमस भोजपुरी प्रोजेक्ट्स में ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘मुकद्दर’, ‘प्रतिज्ञा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…
Ishan Kishan 80 Runs,: इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार…