<
Categories: खेल

Ind vs WI 1st ODI live Streaming: एक भी पैसा खर्च किए बिना देखें रोहित-विराट का धमाल! जानें FREE में कहां, कब और किस चैनल पर आएगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला?

India vs West Indies 2026 Schedule Live Streaming: एक भी पैसा खर्च किए बिना देखें रोहित-विराट का धमाल! जानें FREE में कहां, कब और किस चैनल पर आएगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला?

Ind vs WI 1st ODI live Streaming: अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सितंबर के लास्ट में दोनों टीमों का आमना-सामना होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मैच 27 सिंतबर को होने वाला है. ये सीरीज ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आइए उससे पहले जानते हैं कि फैंस Ind vs WI का ये धमाकेदार मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं. वहीं FREE में देखने के लिए क्या करना होगा?

रोहित-विराट पर टिकी फैंस की नजरें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ भारत पहले तीन मैच वनडे खेलेगा और फिर तीन मैच टी20 सीरीज के भी खेले जाएंगे. जिसके लिए वेस्टइंडीज और भारत पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. एक दौरे का पहला मैच 27 सिंतबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले वनडे मैच से होगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरूआत करने की मंशा से मैदान में उतरने वाली है. वहीं एक तरफ फैंस और दर्शकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहने वाली हैं. वहीं दूसरी तरह भारत के युवा खिलाड़ियों से भी खास करने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बीच फैंस के मन में केवल एक सवाल है वह ये शानदार मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं. 

कब शुरू होगा टॉस?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे. मैच से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा.

आप कहां देख सकते हैं मैच?

सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए फैंस JioHotstar ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा.

फ्री में मैच कहां देखें?

अगर आप मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर देख सकते हैं. इसके साथ ही आप Jio के चुनिंदा रिचार्ज प्लान (जैसे डेटा पैक्स) का भी फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, जियो रिचार्ज प्लान में  JioHotstar का सब्स्क्रिप्शन फ्री में मिलता है.

कितने होंगे मुकाबलें?

  • पहला ODI    27 सितंबर 2026    तिरुवनंतपुरम दोपहर 2:00 बजे
  • दूसरा ODI    30 सितंबर 2026    गुवाहाटी    दोपहर 2:00 बजे
  • तीसरा ODI    3 अक्टूबर 2026    न्यू चंडीगढ़    दोपहर 2:00 बजे

ये भी पढ़ें:  विदेश में नहीं होगा IPL ऑक्शन! BCCI ने किया बड़ा एलान, देवजीत सैकिया ने बताया दिसंबर में कहां लगेगी बोली

Ind vs WI स्क्वाड

भारत (वनडे): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.

वेस्ट इंडीज़ (ODI): शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान, एक और कोच ने छोड़ा साथ; विदाई से पहले भारत से हो सकता है महामुकाबला!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST