Ind vs WI 1st ODI live Streaming: अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सितंबर के लास्ट में दोनों टीमों का आमना-सामना होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मैच 27 सिंतबर को होने वाला है. ये सीरीज ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आइए उससे पहले जानते हैं कि फैंस Ind vs WI का ये धमाकेदार मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं. वहीं FREE में देखने के लिए क्या करना होगा?
रोहित-विराट पर टिकी फैंस की नजरें
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ भारत पहले तीन मैच वनडे खेलेगा और फिर तीन मैच टी20 सीरीज के भी खेले जाएंगे. जिसके लिए वेस्टइंडीज और भारत पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. एक दौरे का पहला मैच 27 सिंतबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले वनडे मैच से होगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरूआत करने की मंशा से मैदान में उतरने वाली है. वहीं एक तरफ फैंस और दर्शकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहने वाली हैं. वहीं दूसरी तरह भारत के युवा खिलाड़ियों से भी खास करने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बीच फैंस के मन में केवल एक सवाल है वह ये शानदार मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.
कब शुरू होगा टॉस?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे. मैच से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा.
आप कहां देख सकते हैं मैच?
सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए फैंस JioHotstar ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा.
फ्री में मैच कहां देखें?
अगर आप मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर देख सकते हैं. इसके साथ ही आप Jio के चुनिंदा रिचार्ज प्लान (जैसे डेटा पैक्स) का भी फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, जियो रिचार्ज प्लान में JioHotstar का सब्स्क्रिप्शन फ्री में मिलता है.
कितने होंगे मुकाबलें?
- पहला ODI 27 सितंबर 2026 तिरुवनंतपुरम दोपहर 2:00 बजे
- दूसरा ODI 30 सितंबर 2026 गुवाहाटी दोपहर 2:00 बजे
- तीसरा ODI 3 अक्टूबर 2026 न्यू चंडीगढ़ दोपहर 2:00 बजे
ये भी पढ़ें: विदेश में नहीं होगा IPL ऑक्शन! BCCI ने किया बड़ा एलान, देवजीत सैकिया ने बताया दिसंबर में कहां लगेगी बोली
Ind vs WI स्क्वाड
भारत (वनडे): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.
वेस्ट इंडीज़ (ODI): शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान, एक और कोच ने छोड़ा साथ; विदाई से पहले भारत से हो सकता है महामुकाबला!