भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन की तारीख और जगह को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने साफ किया है कि इस बार IPL ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा.
दिसंबर में गोवा में होगा IPL ऑक्शन
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया, ‘पिछले तीन सालों में हमने IPL ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे विदेशी शहरों में किया था. लेकिन इस बार हमने इसे वापस भारत लाने का फैसला लिया है और यह ऑक्शन इस साल दिसंबर महीने में गोवा में आयोजित किया जाएगा.’
भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की महिला टीमों के मैच मोहाली में शिफ्ट
इसके अलावा, इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A की महिला टीमों के बीच होने वाले बहु-दिवसीय और T20 मैचों के स्थान में बदलाव किया गया है. सैकिया ने बताया कि धर्मशाला में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण खेल में रुकावट आ रही थी. इसलिए क्रिकेट गतिविधियों को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए इन मैचों को धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित (शिफ्ट) कर दिया गया है.
#WATCH | Guwahati: BCCI Secretary Devajit Saikia said, “This year, after hosting the IPL auction in three foreign locations, Saudi Arabia, Dubai, and Abu Dhabi last year, we are going to host it in Goa in the month of December.”
On the India A Women vs Australia A Women… pic.twitter.com/PRnlZAAI8N
— ANI (@ANI) September 23, 2026
जापान के खिलाफ मैच
भारतीय टीम को बधाई देते हुए देवजीत सैकिया ने जापान की पुरुष टीम के खिलाफ मिली जीत को एक बड़ा मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मैच की जीत नहीं है, बल्कि भारत और जापान के बीच क्रिकेट के क्षेत्र में नई दोस्ती की शुरुआत है.
उन्होंने इस पहल का श्रेय ICC चेयरमैन जय शाह को देते हुए बताया कि जय शाह के निर्देश पर ही जापानी क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर इस मैच का आयोजन संभव हो सका. सैकिया ने उम्मीद जताई कि मैच के दौरान जापानी दर्शकों का जो उत्साह देखने को मिला, उससे जापान और उसके आसपास के देशों में क्रिकेट का तेजी से प्रचार-प्रसार होगा.