<

जिसने टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड कप जिताया, आज उसे ही खेलने नहीं दिया गया, BCCI का ये कैसा नियम?

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष महात्रे को बीसीसीआई के नियम के कारण मुंबई अंडर-23 टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. जानिए क्या है BCCI का ये नियम.

नई दिल्ली. भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष महात्रे को मुंबई की अंडर-23 टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. इसकी वजह उनका खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट का एक नियम है. मुंबई की टीम को कोल सीके नायडू ट्रॉफी में उनकी जरूरत थी, लेकिन वे इस मैच में हिस्सा नहीं ले सके. आइए जानते हैं वह कौन सा नियम है जिसकी वजह से आयुष नहीं खेल पाए.
बीसीसीआई के नियम के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलने के लिए उसी सीजन में कम से कम दो मैच खेलने जरूरी होते हैं. आयुष म्हात्रे यह शर्त पूरी नहीं कर पाए. क्योंकि वे सीजन के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वे भारत की अंडर-19 टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे थे. इसके अलावा उन्हें सीनियर स्तर की क्रिकेट में भी मौका मिला. इसी कारण वे अंडर-23 टीम के लिए जरूरी मैच नहीं खेल सके.

प्रदर्शन से नहीं जुड़ा मामला

यह फैसला उनके खेल या फॉर्म से जुड़ा नहीं है. आयुष ने हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया है और उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हुई है. बीसीसीआई का यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि खिलाड़ी पूरे सीजन में नियमित रूप से खेलें. हालांकि इस वजह से आयुष को एक मैच से बाहर रहना पड़ा, लेकिन उनके करियर पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

आईपीएल 2026 में खेलते दिखेंगे?

आयुष म्हात्रे भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. अंडर 19 विश्व कप में महात्रे ने कुल 7 मैच खेलते हुए कुल 214 रन ठोके. उनका औसत 30.57 का रहा. स्ट्राइक रेट 113.23 का. उन्होंने कुल 20 चौके और 14 छक्के मारे. आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका मिलता है या फिर नहीं.
Satyam Sengar

Recent Posts

Great Salt Lake Discovery: खारे झील के नीचे मीठे पानी का खजाना! वैज्ञानिकों की खोज ने सबको चौंकाया

Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…

Last Updated: March 29, 2026 23:28:50 IST

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…

Last Updated: March 29, 2026 23:14:05 IST

Launda Naach Video: चैता के रंग में रंगे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ ‘लौंडा नाच’, किसके कहने पर सजी महफिल

पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…

Last Updated: March 29, 2026 23:00:38 IST

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST