Live TV
Search
Home > क्रिकेट > भारत-जापान मैच में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिरी ओवर में अंपायर से भिड़े कप्तान श्रेयस अय्यर, बाल-बाल बची टीम इंडिया की जीत!

भारत-जापान मैच में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिरी ओवर में अंपायर से भिड़े कप्तान श्रेयस अय्यर, बाल-बाल बची टीम इंडिया की जीत!

IND vs JPN Match Wide Controversy: भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मुकाबले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. टीम इंडिया ने महज 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच के आखिरी ओवर में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर, अंपायर से भीड़ गए. अंपायर और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच क्या हुआ?

Written By:
Last Updated: September 22, 2026 17:22:52 IST

Mobile Ads 1x1

भारत और जापान के बीच सातो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया एकमात्र टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टीम इंडिया ने महज 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. बारिश के कारण यह मैच 5-5 ओवरों का कर दिया गया था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 32 रन बनाए, जिसके जवाब में जापानी टीम सिर्फ 30 रन ही बना सकी.

मैच का रोमांच

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 5 ओवरों में 4 विकेट पर 32 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन (12 गेंदों पर) बनाए. संजू सैमसन ने 9 रन और ईशान किशन ने 3 रन का योगदान दिया, जबकि अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए.

33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापानी टीम 5 ओवरों में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और भारत को एक बड़े उलटफेर से बचा लिया.

आखिरी ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा.

मैच के आखिरी ओवर में जब जापान को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, तब मैदान पर भारी तनाव देखने को मिला. स्पिनर अक्षर पटेल पारी का आखिरी ओवर फेंक रहे थे. उनकी तीसरी गेंद वाइड हो गई, जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गईं. इसके बाद अगली गेंद को भी अंपायर क्रिस थुरगाटे ने वाइड करार दिया, जिससे गेंदबाज अक्षर और विकेटकीपर संजू सैमसन काफी नाराज दिखे.

स्क्वायर लेग पर मौजूद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर तुरंत अंपायर के पास पहुंचे और फैसले पर अपनी नाराजगी जताई. अंपायर के साथ हुई तीखी बहस के बाद, अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए उस गेंद को वैध करार दिया. इस तरह भारत अतिरिक्त रन के नुकसान से बच गया और अंततः मैच अपने नाम कर लिया.

यह भारत और जापान के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था, जिसे टीम इंडिया ने बेहद रोमांचक अंदाज में जीत लिया.

ये भी पढ़ें:  India vs Japan T20I: ये कैसी जीत! 32 रन के मामूली लक्ष्य को बचाने में छूटे भारतीय गेंदबाजों के पसीने, बल्लेबाज भी फ्लॉप; जापान ने दी कांटे की टक्कर

MORE NEWS