<

भारत की जीत में सब खोए, मैदान पर जो बड़ा हादसा टला, उसका क्या? कप्तान ही हो जाता चोटिल, VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. सुर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह में खतरनाक टक्कर हो सकती थी.

नई दिल्ली. भारत और नीदरलैंड्स (India vs England) के बीच हुए मुकाबले में भारत ने आसान जीत दर्ज की लेकिन सौभाग्य से मैदान पर एक बड़ा हादसा टल गया. एक कैच लेने के दौरान सूर्यकुमार यादव और रिंकू में टकराव हो सकता था. मैदान पर थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया जब सुर्यकुमार यादव को भारत के सुपर 8 मुकाबले में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ चोट लगने का डर हुआ. यह घटना आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई.
मुकाबले के दौरान नीदरलैंड्स के एक बल्लेबाज की एक गेंद काफी ऊपर चली गई. सूर्यकुमार कैच लेने के लिए तेजी से दौड़े और गेंद पकड़ने की कोशिश करने लगे. इसी समय रिंकू सिंह भी उसी दिशा में दौड़ पड़े. सूर्या ने रिंकू सिंह को कॉल किया था लेकिन रिंकू की स्पीड इतनी थी कि वह खुद को रोक नहीं पाए और सूर्या के करीब आ गए.


 

फैंस हो गए थे हैरान

दोनों खिलाड़ी लगभग टकराने ही वाले थे. हालांकि टकराए नहीं, लेकिन गेंद गिर गई. गेंद पकड़ते समय सुर्यकुमार को गेंद छाती पर  लगाी और वह इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए नीचे गिर गए. यह देखकर टीम के खिलाड़ी और फैंस सब चिंतित हो गए. थोड़ी देर के बाद सूर्यकुमार रिंकू सिंह को कुछ कहते नजआए. सूर्या ने रिंकू की तरफ इशारा किया और यह बताया कि बड़े मैच में साफ-साफ कॉल करना कितना जरूरी है.
 

कोई चोट नहीं आई

सौभाग्य से, सुर्यकुमार को गंभीर चोट नहीं आई. थोड़ी मदद के बाद वह फिर से खेल में लौट आए और टीम का नेतृत्व करते रहे. भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और टीम ने मैच जीत लिया. यह घटना बताती है कि क्रिकेट में कभी-कभी एक छोटी गलती, जैसे गलत कॉल, मैच के परिणाम को बदल सकती है. भारत सुपर 8 में पहले ही पहुंच चुका है और टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलना है.
Satyam Sengar

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST