<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से डरा पाकिस्तान, बनाने में जुटा खास प्लान!

ASIA CUP 2025: IND vs PAK: एशिया कप में होने वाले सुपरहिट मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम खौफ में है. ये डर है एक भारतीय खिलाड़ी का. इस खिलाड़ी के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तक प्लान बनाने में जुटे हैं.

IND vs PAK: एशिया कप (ASIA CUP 2025) में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है. इस मुकाबले पर सभी सभी की नज़रें टिकीं हुईं हैं. इसकी एक नहीं कई वजहें हैं. दुबई में होने वाले इस महामुकाबले के काफी ज़ोरदार होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं. दोनों ही टीमों के पास ऐसे-ऐसे धुरंधर मौजूद हैं, जो किसी भी मोड़ पर मैच का रुख पलट सकते हैं. लेकिन टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा है जिससे पाकिस्तान की पूरी टीम खौफ खा रही है. इस खिलाड़ी को आउट करने के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तक प्लान बनाने और पाकिस्तानी टीम को बताने में जुटे हैं.

भारतीय धुरंधर से डरा पाकिस्तान!

एशिया कप में होने वाले मैच से पहले ही पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है. पाकिस्तानी टीम भारतीय टीम के सुपरस्टार और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से खौफ खा रही है. पाकिस्तानी खिलाड़ी जानते हैं कि अगर टीम इंडिया (Team India) के कप्तान का बल्ला चल गया तो फिर वो पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा सकते हैं, वो अकेले अपने दम पर टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दिला सकते हैं. इसी वजह से अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने सूर्यकुमार यादव को आउट करने का तरीका पाकिस्तानी टीम को सुझाया है.

अकरम का पाकिस्तानी टीम को सुझाव!

वसीम अकरम ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के शो पर बताया कि सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाज़ी करने आते हैं तो कोशिश की जाए उन्हें जल्द आउट करने की, क्योंकि अगर वो एक बार सेट हो गए तो फिर वो मैच को विरोधी टीम से दूर ले जाते हैं. ऐसे में सूर्या को जल्दी आउट करना है तो आपको उसी रणनीति को अपनाना होगा, जो ऑस्ट्रेलिया ने अपनाई थी. उनके क्रीज पर आने के बाद फाइन लेग को ऊपर बुलाएं और इसके साथ-साथ स्क्वायर लेग को अंपायर के पास बुलाकर स्लो बाउंसर मारें. इस गेंद पर वो आपके जाल में फंस सकते हैं. क्योंकि अगर सूर्यकुमार यादव को पेस मिली तो फिर वो उसी गति का फायदा उठाकर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर फेंक देते हैं. ऐसे में भारतीय क्प्तान को स्लो बाउंसर से फंसाया जा सकता है.ूर्या बुलाकर स्लो बाउंसर मारें। 

एशिया कप की लिए भारत-पाक की टीम

ASIA CUP 2025 के लिए भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकु सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

IND vs PAK मैच से जुड़े Video देखने के लिए यहां Click करें-

 https://www.youtube.com/live/COBICetTy6Q?si=o2dtAAKqYDOGhSAn

ASIA CUP 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम

साहिबजादा फहीम, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हैरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हरिश राउफ, ख़ुशदिल शाह.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST