<
Categories: खेल

Virat Kohli 53rd ODI Century: विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, वनडे में 53 सेंचुरी का बड़ा कीर्तिमान

Virat Kohli 53rd ODI Century: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. कोहली ने रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाया है.

Virat Kohli 53rd ODI Century: शतकों के बादशाह विराट कोहली ने लगातार दूसरे वनडे मैच में शतक लगा दिया है. रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगाया. कोहली ने इस मैच में 93 गेदों में 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट लगभग 110 का रहा. इससे पहले रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अब कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगा दिया है.
किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 52वां शतक लगाया था. इसके बाद दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 53वां शतक लगा दिया. इसके साथ ही कोहली ने वह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली, जिसे कभी लगभग अटूट माना जाता था. इस शतक के बाद कोहली किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं. कोहली का यह माइलस्टोन उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे ऊंचे शिखर पर स्थापित करता है.

इंटरनेशनल करियर में लगाया 84वां शतक

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 84 शतक पूरा कर लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जबकि एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने कुल 100 शतक लगाए हैं.

आईसीसी रैंकिंग में चौथे नंबर पर कोहली

37 वर्षीय विराट कोहली अभी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 751 अंक के साथ चौथे पर नंबर पर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 783 अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे नंबर और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान चौथे नंबर पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया में 2 जीरो के बाद तगड़ा कमबैक

विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं. वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं. कोई अन्य खिलाड़ी उनके शतकों के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है. हालांकि इस साल अक्टूबर में विराट कोहली का फॉर्म थोड़ा लड़खड़ा गया था. भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली लगातार 2 वनडे मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे सीरीज में उन्होंने कमबैक किया और अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 वनडे मैचों में लगातार शतक जड़ दिया.
बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब वे सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं. उनका अगला मिशन वर्ल्ड कप 2027 है, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST