भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने अपने बचपन के कोच प्रशांत शेट्टी को उनके सालों की मेहनत और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक नई एसयूवी कार गिफ्ट की है.
भारतीय क्रिकेटर ने कोच को गिफ्ट की कार.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने अपने बचपन के कोच प्रशांत शेट्टी को उनके सालों की मेहनत और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक नई एसयूवी कार गिफ्ट की है. भारतीय महिला टीम की अहम खिलाड़ी जेमिमा हमेशा अपने क्रिकेट करियर को संवारने में कोच शेट्टी की भूमिका को स्वीकार करती रही हैं. भारतीय क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने अपने बचपन के कोच को सम्मानित किया हो.
साल 2014 में विराट कोहली ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को कार भेंट की थी, जिसका जिक्र बाद में उनकी किताब में भी किया गया. इसी तरह पांड्या ब्रदर्स ने भी अपने कोच जितेंद्र सिंह को आर्थिक मदद के साथ एक नई कार गिफ्ट की थी. प्रशांत शेट्टी तब से जेमिमा के कोच हैं जब वह सिर्फ नौ साल की थीं. उनकी क्रिकेट यात्रा बांद्रा के MIG क्लब से शुरू हुई, जहां उनके पिता इवान रोड्रिग्स उन्हें लेकर गए थे. उस समय क्लब में केवल लड़कों की एकेडमी थी, लेकिन शेट्टी ने जेमिमा की प्रतिभा पहचान ली और क्लब प्रशासन को उन्हें विशेष अनुमति देने के लिए मना लिया.
शेट्टी क्लिनिक चलाते हैं
फिलहाल शेट्टी बांद्रा में कल्पवृक्ष क्रिकेट क्लिनिक चलाते हैं. उन्होंने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेमिमा की 127 रन की शानदार पारी के बाद भावुक होकर कहा था कि जब उन्होंने पहली बार जेमिमा को खेलते देखा, तभी समझ गए थे कि वह कुछ खास कर सकती हैं.
जेमिमा महिला टी20 विश्व कप खेलेगी
अब जेमिमा आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल होंगी. वह 10 से 16 मई तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी शिविर में हिस्सा लेंगी. इसके बाद वह इंग्लैंड रवाना होंगी, जहां भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जिसके बाद जून-जुलाई में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित होगा.
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…
Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…