होम / IPL 2021 MI vs KKR: त्रिपाठी और अय्यर की तूफानी पारियों ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

IPL 2021 MI vs KKR: त्रिपाठी और अय्यर की तूफानी पारियों ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

India News Editor • LAST UPDATED : September 23, 2021, 6:22 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL 2021 MI vs KKR: आईपीएल 2021 के 34वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले (IPL 2021 MI vs KKR) में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए और कोलकाता ने इस लक्ष्य को 15.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी नाबाद (74*) और वेंकटेश अय्यर (53) ने दमदार प्रदर्शन किया और जीत में अहम योगदान दिया। मुंबई के लिए तीनों विकेट पेसर जसप्रीत बुमराह ने झटके। इस जीत के साथ कोलकाता टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। केकेआर की यह सीजन में चौथी जीत रही लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मॉर्गन की टीम राजस्थान और मुंबई से ऊपर है। इस हार के साथ मुंबई को 9वें मैच में 5वीं हार का सामना करना पड़ा और वह छठे स्थान पर खिसक गई।

Kolkata Knight Riders Innings in IPL 2021 MI vs KKR

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता को तेज शुरूआत दी और 3 ओवर में ही 40 रन टीम के लिए जोड़ दिए। शुभमन गिल (13) को बुमराह ने अपने पहले (पारी के तीसरे) ओवर में शिकार बनाया। इसके बाद राहुल त्रिपाठी मैदान पर उतरे। वेंकटेश और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। अपना पहला आईपीएल खेल रहे वेंकटेश ने करियर के दूसरे ही मैच में अर्धशतक जड़ा। वेंकटेश ने 30 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्हें बुमराह ने पारी के 12वें ओवर में पैवेलियन भेजा।

IPL 2021 MI vs KKR

राहुल त्रिपाठी एक छोर पर जमे रहे और केकेआर को जीत दिलाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। राहुल त्रिपाठी ने मौजूदा सीजन में अपना दूसरा और आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। नीतीश राणा (5*) ने रोहित शर्मा की गेंद पर विजयी चौका लगाया। कप्तान आॅयन मॉर्गन (7) को भी बुमराह ने बोल्ट के हाथों कैच कराया।

Mumbai Indians Innings in IPL 2021 MI vs KKR 

केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने मुंबई को तूफानी शुरूआत दी और दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में 56 रन ठोक डाले। डि कॉक ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर 2 छक्के लगाए, उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन पर भी पारी के 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं, रोहित ने भी पारी की शुरूआत ही चौके से की और नीतीश राणा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

इस साझेदारी को सुनील नरेन ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को शुभमन गिल के हाथों कैच करवा कर तोड़ा। रोहित ने अपनी पारी में 30 गेंदों पर 4 चौके लगाए। मुंबई का पहला विकेट 78 के टीम स्कोर पर गिरा, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे। सूर्यकुमार (10 गेंदों पर 5 रन) से काफी उम्मीदें थीं लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्य को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करा दिया।

ईशान किशन (14) ने 13 गेंदों पर 1 छक्का लगाया और उन्हें फर्ग्युसन ने आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराया। कायरन पोलार्ड पारी के अंतिम ओवर में रन आउट हुए, उन्होंने 15 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 9 गेंद पर 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। सौरभ तिवारी (5*) ने मुंबई की पारी का अंत चौके से किया। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट झटका जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 22 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिल सका।

Must Read:- कमाई में मेसी से आगे निकले रोनाल्डो, फोर्ब्स ने जारी की ताजा लिस्ट

Connect With Us:- Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gujarat ATS: बार-बार आते थे भारत, गुजरात एटीएस के सामने ISIS आतंकियों ने खोल गहरे राज-Indianews
Ebrahim Raisi Death: दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति रायसी के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोगो की भीड़, दुनिया भर के ये बड़े नेता हुए शामिल-Indianews
Israel-Hamas War: इजरायल ने जारी किया हमास के बंदूकधारियों का वीडियो, घायल महिलाओं के साथ कर रहे थे गंदा काम-Indianews
S Jaishankar: उरी और पुलवामा हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर एस जयशंकर का बयान, जानें क्या कहा-Indianews
Iranian President Raisi: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ईरानी राष्ट्रपति रायसी को दी श्रद्धांजलि, भारत में मनाया गया एक दिन का शोक दिवस-Indianews
Electricity Theft: पाकिस्तान में 3 साल के बच्चे पर लगा बिजली चोरी का आरोप-Indianews
Ukraine-Russia War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की बढ़ी चिंता, नाटो से किया ये आग्रह-Indianews
ADVERTISEMENT