<

Jasprit Bumrah: अहमदाबाद में फाइनल जीतने पर क्या बोले जसप्रीत बुमराह? 2023 वर्ल्ड कप के दर्द को किया याद

Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें POTM का अवॉर्ड दिया गया.

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है. इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. इसके लिए जसप्रीत बुमराह को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड दिया गया. POTM का अवॉर्ड लेते हुए बुमराह से फाइनल में जीत के बारे में सवाल किया गया. इस पर जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘यह बेहद खास महसूस हो रहा है क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर एक फाइनल खेला था, लेकिन उसमें जीत हासिल नहीं कर सका था. अब आज मैंने वर्ल्ड कप का फाइनल जीत लिया है.’ जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें पता था कि विकेट फ्लैट है. ऐसे में उन्हें अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करना पड़ा. बुमराह ने आगे कहा, ‘इस टूर्नामेंट से पहले मैं उस स्थिति में था जहां मुझे लगता था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन फिर भी मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा प्रयास कर रहा हूं.’

घरेलू मैदान पर जीता फाइनल

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में टीम इंडिया की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में बस खेल को अपने हिसाब से चलने दिया. यह उनके लिए काफी ज्यादा कारगर साबित हुआ. बुमराह ने आगे कहा, मेरा व्यक्तिगत आकलन हमेशा से मेरी ताकत रहा है. विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर मैन ऑफ द मैच बनना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.’ इस दौरान जसप्रीत बुमराह से उनकी स्लोअर बॉल को लेकर सवाल किया गया.

इस पर बुमराह ने कहा, ‘मैंने यहां तेज पिचों पर खेला है, और मैंने दूसरी टीमों को भी देखा है कि वे कैसे गेंदबाजी कर रहे थे. मैंने यहां सीखा है कि जब आप बहुत तेज गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं, तो यह आसान हो जाता है. शॉट खेलना आसान हो जाता है. कभी-कभी गेंद उछलती है. इसलिए, समझदारी से खेलते रहें, अपनी गति बदलते रहें, और बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है, इसका अनुमान लगाते रहें.’ जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि ये सभी चीजें आपकी मदद करती हैं और सटीक गेंदबाजी करना भी महत्वपूर्ण है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बुमराह ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 मैचों में सिर्फ 6.21 की इकॉनमी से रन खर्च करके कुल 14 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका एवरेज भी 12.42 का रहा. फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. यह जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस पूर्व टूर्नामेंट भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान संभाली और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:02:59 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST

हेलमेट नहीं पहनने पर पति को टोका तो पत्नी को आई माता, थाने में करने लगी तांडव; पुलिस ने पैसे देकर कराया शांत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: March 30, 2026 14:52:17 IST

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…

Last Updated: March 30, 2026 14:40:28 IST

भारत में लॉन्च से पहले बढ़ी iPhone 18 Pro Max की मांग, क्या पिछली सीरीज से हो सकता है बेहतर, जानें फीचर्स

अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे…

Last Updated: March 30, 2026 14:17:58 IST