Joe Root Test Records: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 41वां शतक लगाकर रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. अब टेस्ट शतकों की लिस्ट में रूट संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे सिर्फ जैक कैलिस और महान सचिन तेंदुलकर हैं.
जो रूट ने क्यों ली टीम की कमान?
Joe Root Test Records: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और धमाकेदार शतक लगा दिया है. यह उनका टेस्ट करियर का 41वां शतक है. एशेज सीरीज 2025-26 के 5वें टेस्ट मैच में रूट ने यह कारनामा किया. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. इस मैच में रूट ने शतक लगाने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. अब सिर्फ जैक कैलिस और महान सचिन तेंदुलकर ही शतकों के मामले में रूट से आगे हैं. जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में कुल 45 शतक लगाए थे, जबकि सचिन तेंदुलकर के नाम 51 शतक दर्ज हैं.
एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. इंग्लैंड ने शुरुआत में जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन फिर रूट ने पारी को संभाला. रूट ने 146 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 41वां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने 242 गेंदों पर 160 रनों की बड़ी पारी खेली.
साल 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का दबदबा देखने को मिला है. 2021 के बाद से रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. उन्होंने इस अवधि के दौरान 24 शतक जड़े हैं, जो अन्य बल्लेबाजों से दोगुना से भी ज्यादा है. इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने इस अवधि में सिर्फ 10-10 शतक लगाए हैं. स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन, हैरी ब्रूक और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों ने सिर्फ 10-10 शतक ही लगाए हैं. इससे साफ होता है कि जो रूट 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं.
विदेशी धरती पर एशेज सीरीज में 1 से ज्यादा शतक लगाना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती रही है. साल 1994/95 के बाद अभी तक सिर्फ 3 इंग्लिश बल्लेबाजों ने घर से बाहर एशेज सीरीज में 2 या उससे ज्यादा शतक लगाए थे. अब जो रूट यह कारनामा करने वाले चौथे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले अवे एशेज में माइकल वॉन और एलिस्टेयर कुक 3-3 शतक लगाए थे, जबकि जोनाथन ट्रॉट भी 2 शतक लगा चुके हैं.
Who Is Shraddha Dubey: मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार…
इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कन्या भोज के दौरान पैसे चुराने का आरोप लगाकर…
Saudi Arabia Bangladeshi Couple Death Penalty: सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी…
Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने…
Gold Price 21 October 2026:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव…
Patna Illicit Affair: पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ने भतीजे दीपक को 6 गोलियां मारकर…