Sunil Grover Mimics Aamir Khan:सुनिल ग्रोवर ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान की मिमिक्री है जिसे देख खुद आमिर खान भी उनके फैन हो गए.
आमिर खान की सुनील ग्रोवर ने उतारी नकल
Sunil Grover Mimics Aamir Khan: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा किया है. जिससे ये साबित हो गया है कि वो बॉलीवुड में सबसे उमदा मिमिक्री ऑर्टिस्ट में से एक हैं. सुनिल ग्रोवर ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की मिमिक्री है जिसे देख खुद आमिर खान भी उनके फैन हो गए.
बता दें कि नेटफ्लिक्स के इस शो में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रमोशन करने के लिए गेस्ट के तौर पर आएं थे. जहां सुनिल ग्रोवर ने आमिर खान के स्टाइल को पूरी तरह कॉपी किया है.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री इतने परफेक्ट ढ़ग से की है कि दर्शक भी देख कर दंग रह गए. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जिसके बाद खुद आमिर खान ने सुनील ग्रोवर की प्रशंसा की.
एक इंटरव्यू के दैरान आमिर खान ने सुनील ग्रोवर के इस मिमिक्री का तारीफ की. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि मैं इसे मिमिक्री नहीं कहूंगा. यह इतना असली था कि ऐसा महसूस हुआ कि मैं खुद को देख रहा हूं.मैंने एक छोटी क्लिप देखी थी. लेकिन अब मैं पूरा एपिसोड देखूंगा. लेकिन जो भी मैंने देखा वह प्राइसलेस था. मैं इतना हंसा कि सांस भी नहीं ले पा रहा था.
आगे उन्होने कहा कि इस एक्ट में किसी भी तरह की गलत भावना नहीं थी. उन्होने कहा कि इसे देख कर मुझे बहुत मजा आया. उन्होंने कहा, “इसमें बिल्कुल भी कोई बुरा इरादा नहीं था. मैं ही सबसे जोर से हंसा होगा.”
सुनील ग्रोवर आमिर खान की तरह तैयार होकर उन्हीं के अंदाज में और भाषा का इस्तेमाल करते हुए बात करते हुए नजर आए. शो का यह पार्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 गेस्ट प्रियंका चोपड़ा के साथ शुरू हुआ था. वहीं कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह शो की कास्ट के रूप में नजर आ रहे हैं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच भयंकर…
नेपाल ने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को सार्वजनिक प्रदर्शन…
Who Is Shraddha Dubey: मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार…
इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कन्या भोज के दौरान पैसे चुराने का आरोप लगाकर…
Saudi Arabia Bangladeshi Couple Death Penalty: सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी…
Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने…